फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accident:two injured after a speedy truck clided with a bike in meerut mawana road

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा, एक की मौत किशोरी समेत दो घायल 

Sat, 29 Dec 2018 10:52 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 29 Dec 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
Accident:two injured after a speedy truck clided with a bike in meerut mawana road
मेरठ न्यूज
यूपी के मेरठ में मवाना रोड पर आज सुबह एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक व किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


इंचौली थानाक्षेत्र में मवाना रोड पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों व एक किशोरी को कुचल डाला। इस हादसे में जहां युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक व किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


लोगों ने हादसे की सूचना डायल 100 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ईदगाह के नजदीक एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी जिससे यह हादसा हुआ। वहीं ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है चालक की तलाश की जा रही है। उधर युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने मवाना रोड पर पहुंचकर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed