फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   accident on delhi road

दिल्ली रोड पर पलटा दूध का वाहन, कई कांवड़िये बचे

Mon, 29 Jul 2019 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
accident on delhi road
नोएडा के ध्यानार्थ
विज्ञापन

मोहकमपुर में रविवार तड़के हादसा, डिवाइडर के पास सो रहे थे कांवड़िये
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिल्ली रोड पर रविवार तड़के हादसा होने से बच गया। दूध से भरा कंटेनर मोहकमपुर में अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि वाहन डिवाइडर पर ही पलटा। जबकि डिवाइडर के पास ही कई कांवड़िये सो रहे थे। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर वाहन को हटवाया।

परतापुर से कंटेनर दूध की सप्लाई के लिए रविवार तड़के करीब 4:30 बजे डिफेंस कालोनी के लिए चला था। इस समय दिल्ली रोड पर वनवे व्यवस्था है। एक तरफ जहां कांवड़िये सड़क पर आराम कर रहे थे। वहीं सड़क के दूसरी तरफ वाहन आ-जा रहे हैं। जैसे ही यह कंटेनर शॉप्रिक्स मॉल से आगे पहुंचा तो उसकी स्पीड काफी तेज थी। अमर उजाला कार्यालय से पहले कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गया। डिवाइडर के दूसरी तरफ नोएडा के कांवड़िये सो रहे थे। इस दौरान आसपास मौजूद कांवड़ियों ने शोर मचाया तो अफरातफरी मच गई। सूचना पर टीपी नगर, परतापुर और ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। कंटेनर की चपेट में कांवड़ आना सामने आने पर कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। वहीं, नोएडा के जो कांवड़िये चपेट में आने से बचे थे, कंटेनर चालक उन्हीं का रिश्तेदार निकला। जिसके बाद कांवड़ियों ने कोई कार्रवाई न करने की बात कही। इंस्पेक्टर टीपीनगर का कहना है कि यदि कंटेनर डिवाइडर पर नहीं रुकता तो अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed