{"_id":"623029fd73af2b55e23bd41e","slug":"accident-on-delhi-meerut-expressway-bike-jumped-30-feet-after-hitting-the-divider-youth-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: डिवाइडर से टकराते ही उछलकर 30 फीट नीचे गिरी बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: डिवाइडर से टकराते ही उछलकर 30 फीट नीचे गिरी बाइक, युवक की मौत
Tue, 15 Mar 2022 11:24 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 15 Mar 2022 11:24 AM IST
सार
एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे से इस हादसे की जांच की गई, जिसमें पता चला कि वसीम की बाइक की स्पीड काफी तेज थी। परतापुर एक्सचेंज के मोड पर स्पीड होने के चलते बाइक डिवाइडर से टकरा गई और अनियंत्रित होकर गिर गई थी। वसीम ने हेलमेट नहीं लगाया था। अगर हेलमेट लगाया होता तो शायद जान बच सकती थी।
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सोमवार शाम करीब पांच बजे एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बाइक चला रहे लालकुर्ती निवासी वसीम (25) उछलकर करीब 30 फीट नीचे जा गिरे। वहां से गुजरते कुछ कार सवार वसीम को अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
शाम करीब पांच बजे हादसे से पहले दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के परतापुर इंटरचेंज के पास बाइक से दिल्ली जा रहे वसीम से एक कार में सवार लोगों ने पता पूछा। कार सवार वहीं रुक गए जबकि आगे जाकर वसीम डिवाइडर से टकराकर हादसे का शिकार हो गया। कार सवार तत्काल ही लहूलुहान वसीम को अस्पताल ले गए। वसीम के पिता सगीर अहमद की लालकुर्ती के बड़ा बाजार में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान है।
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि हादसे की जानकारी लगते ही परतापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। वसीम की मौत से आहत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वह बिना पोस्टमार्टम के ही शव ले गए। आज सुबह शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक थी वारदात: हाथ जोड़ते रहे प्रोफेसर... पर नहीं पसीजा था बदमाशों का दिल, बरसाईं थीं दनादन गोलियां, आखिर कब खुलेगा हमले का राज
तेज रफ्तार में थी बाइक, नियंत्रण नहीं कर पाए वसीम
जीआर इंफ्रा हाईवे पेट्रोलिंग इंचार्ज देवेंद्र सेठी का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इस हादसे की उन्होंने भी जांच की। जिसमें पता चला कि वसीम की बाइक की स्पीड तेज थी। परतापुर एक्सचेंज के मोड पर स्पीड होने के चलते बाइक डिवाइडर से टकरा गई और अनियंत्रित होकर गिर गई थी। बाइक कंट्रोल नहीं हुई तो वसीम 30 फीट ऊंचाई से गिर गए।
लापरवाही : नहीं लगाया था हेलमेट एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंधित हैं दोपहिया
वसीम ने हेलमेट नहीं लगाया था। अगर हेलमेट लगाया होता तो शायद जान बच सकती थी। उधर एक्सप्रेसवे पर दोपहिया, तिपहिया, ट्रैक्टर जैसे वाहन प्रतिबंधित हैं। इसके बावजूद ये वाहन चल रहे हैं। उधर टीएसआई मकबूल हसन ने कहा कि एक्सप्रेसवे पर दोपहिया न चलें इसके लिए चेकिंग करेंगे। वाहन चालकों को लगातार निर्धारित गति सीमा से वाहन चलाने और दोपहिया सवारों के लिए हेलमेट को जागरूक किया जा रहा है।