फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   accident news, meerut city

भाजपा नेत्री को ट्रक ने कुचला, मौत

Wed, 20 Apr 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Wed, 20 Apr 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
 accident news, meerut city
हादसे के बाद ट्रक चालक की पिटाई करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
शास्त्रीनगर में पीवीएस मॉल के पास मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर एक्टिवा सवार भाजपा नेत्री की मौत हो गई। महिला ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। टक्कर से महिला का सिर सड़क पर जाकर लगा। काफी देर तक वह इलाज के लिए तड़पती रही, लेकिन भीड़ तमाशबीन बनी रही। जब तक महिला को अस्पताल ले जाया गया, उसने दम तोड़ दिया। के ब्लॉक शास्त्रीनगर निवासी राजीव शर्मा की बुढ़ाना गेट पर बर्तनों की दुकान है।
विज्ञापन


उनकी पत्नी गीता शर्मा (47) शास्त्रीनगर मंडल महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी थीं। दोपहर वह एक्टिवा लेकर घर से निकली थीं। पीवीएस रोड पार करने के बाद जैसे ही गीता पीएनबी के पास पहुंचीं तो तेजगढ़ी चौराहे की तरफ आ रहे ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। ट्रक की टक्कर लगने से वह सड़क पर जा गिरीं। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर भाग निकला। 
विज्ञापन


‘हेलमेट होता तो शायद बच जाती जान’
ट्रक ने एक्टिवा में पीछे से टक्कर मारी थी। जिसके कारण गीता सड़क पर जा गिरी थीं। हेलमेट न होने पर सिर और चेहरे पर चोट लगी। वहीं, काफी देर तक गीता मदद के लिए सड़क पर तड़पती रहीं, लेकिन वहां मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय तमाशबीन बने रहे। इस बीच महिला की पड़ोस की दो युवतियां उन्हें टेंपो में लेकर भाग्यश्री हॉस्पिटल पहुंचीं। जहां डॉक्टरों ने गीता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर से पहुंची थाना पुलिस
गीता सड़क पर मदद के लिए तड़प रही थी, लेकिन पास ही के ब्लॉक चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। जबकि थाने से नौचंदी और मेडिकल पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उस समय गीता को टेंपो से ले जाया जा रहा था। कंट्रोल रूम पर सूचना फ्लैश होने पर पुलिस ने ट्रक को तेजगढ़ी चौराहे पर पकड़ लिया। जहां पब्लिक ने ट्रक चालक की पुलिस की मौजूदगी में जमकर पिटाई कर डाली। पुलिस ने किसी तरह चालक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार काफी देर तक घटनास्थल को लेकर सही सूचना नहीं मिली। किसी ने तो जिंदा महिला को मोर्चरी ले जाने की सूचना तक दे दी थी तो मोर्चरी पर भी पुलिस पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। बाद में सूचना पाकर भाग्यश्री हॉस्पिटल पहुंची तो मौत का पता चला।


पति और बेटी हुए बेहोश
गीता की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हॉस्पिटल में महिला का पति और बेटी प्रियंका शव देखकर बेहोश हो गये। पड़ोस के लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, लेकिन पुलिस ने कानूनी कार्यवाही करना बताते हुए शव कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर नौचंदी हरशरण शर्मा ने बताया कि आरोपी चालक राकेश को गिरफ्तार करते हुए ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed