{"_id":"5d2ef1218ebc3e6cf57b29a0","slug":"accident-news-four-boys-died-in-a-road-accident-in-partapuur-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेरठ में तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार 4 युवकों को कुचला, चारों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मेरठ में तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार 4 युवकों को कुचला, चारों की दर्दनाक मौत
Thu, 18 Jul 2019 12:07 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मेरठ में बुधवार दोपहर हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं चार दोस्तों की एकसाथ मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार परतापुर थानाक्षेत्र के गगोल रोड पर कैंटर की टक्कर लगने से पल्सर बाइक पर सवार चार युवक बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीन युवकों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि चौथे युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बताया गया कि ये चारों एक ही बाइक पर सवार थे। हादसे को अंजाम देकर कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। वहीं युवकों की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन तुरंत अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस ने युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। घटना की जांच की रही है।
विज्ञापन