फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accident Meerut

डिवाइडर से टकराई बाइक, एमबीबीएस इंटर्न की मौत

Tue, 15 Mar 2016 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Tue, 15 Mar 2016 02:50 AM IST
विज्ञापन
 Accident Meerut
एमबीबीएस इंटर्न की मौत के बाद मोर्चरी पर विलाप करती साथी छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

कमिश्नर आवास के सामने रविवार देर रात एमबीबीएस इंटर्न की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। इंटर्न की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


मूल रूप से हिसार (हरियाणा) के नारनोंद थाना क्षेत्र के मोहला गांव निवासी शिवकांत शर्मा (25) पुत्र एसके शर्मा ने मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज से इसी वर्ष एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। इस समय शिवकांत कॉलेज से ही इंटर्न कर रहा था। रविवार को वह अपने साथी बलिया के रसवा निवासी गौरव पांडे (28) पुत्र वीरेंद्र पांडे के साथ बाइक से मेरठ मेडिकल कॉलेज में अपने दोस्त के पास आया था। गौरव भी मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा है। दोनों रविवार रात दो बजे बाइक से वापस मुजफ्फरनगर जा रहे थे।
विज्ञापन


 जैसे ही बाइक सवार कमिश्नर आवास के सामने पहुंची तो सामने से आ रही कार को बचाने की कोशिश में बाइक डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना भयंकर था कि शिवकांत का सिर डिवाइडर में जा लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर सिविल लाइन एसके राणा दोनों युवकों को लेकर जसवंत राय हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने शिवकांत को मृत घोषित कर दिया, जबकि गौरव की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव से लिपटकर बिलख पड़े परिजन
शिवकांत की मौत की सूचना पर परिजन सोमवार दोपहर मोर्चरी पर पहुंचे तो शव से लिपटकर बिलख पड़े। परिजनों के अलावा मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र व छात्राओं के अलावा एमबीएस इंटर्न भी मोर्चरी पर पहुंचे। परिजनों में जहां लाडले के खोने का असीम गम था तो साथियों के भी आंसू नहीं थम रहे थे। मेरठ मेडिकल कॉलेज से सीएमओ डॉ. अजित चौधरी के अलावा एमबीएस इंटर्न जितेंद्र चौधरी और अन्य छात्रों ने भी मोर्चरी पहुंचकर दुख जताया।

हेलमेट भी नहीं बचा सका जान
इंस्पेक्टर सिविल लाइन एसके राणा ने बताया कि शिवकांत ने हेलमेट पहन रखा था। डिवाइडर में टकराने के बाद हेलमेट भी दो भागों में बंट गया था। जबकि दूसरा छात्रा गौरव बाइक से गिरकर काफी दूर तक सड़क पर घिसट गया।


शिवकांत के व्यवहार के कायल थे साथी छात्र
शिवकांत की मौत का उसके साथी छात्रों को यकीन ही नहीं हो रहा कि अब वह उनके बीच से छोड़कर चला गया है। छात्रों का कहना है कि शिवकांत के व्यवहार के साथी छात्र कायल थे। वह हंसमुख मिजाज था। एक छात्र ने बताया कि रविवार को ही उसने बताया था वह होली पर अपने घर जाने की तैयारी में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed