हरिद्वार घूमने के लिए निकले थे छह दोस्त, हादसे में 2 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी छह दोस्त दिल्ली से हरिद्वार घूमने जा रहे थे। आगे पढ़िए पूरा अपडेट-
बता दें कि मुजफ्फरनगर में संगम होटल के सामने रविवार तड़के करीब 4:30 बजे किसी अज्ञात वाहन ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई, जबकि कई बुरी तरह जख्मी हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मृतक व घायलों के नाम-
1. ओमप्रकाश पुत्र कृष्ण लाल उम्र 25 वर्ष निवासी नांगलोई (निहाल विहार) दिल्ली (मृतक)
2. दीपू उम्र 25 वर्ष निवासी नांगलोई (निहाल विहार) दिल्ली (मृतक)
3. संजय पुत्र दिलीप सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी भरत विहार दिल्ली (घायल)
4. दीपक पुत्र मंजीत सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी नांगलोई (निहाल विहार) दिल्ली (घायल)
बताया जा रहा है कि दो बाइकों पर छह दोस्त दिल्ली से हरिद्वार घूमने जा रहे थे। इनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था। हो सकता था कि अगर हेलमेट लगाए होते तो शायद किसी की भी जान नहीं जाती।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/