नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कैंटर ने दो बाइक सवारों को कुचला, मौके पर मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुजफ्फरनगर में दिल्ली-पौड़ी नेशनल हाईवे पर देवल नहर पुल के पास हुए हादसे में बिजनौर जिले के निवासी बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया।
मीरापुर में बिजनौर जनपद के गांव तीवड़ी निवासी धर्मवीर (25) पुत्र सीताराम और धनीराम (32) पुत्र नत्थू सिंह मंगलवार को मुजफ्फरनगर आए थे। यहां वे ककरौली थाना क्षेत्र के गांव गंगदासपुर पहुंचे। यहां से युवकों ने एक वैद्य से दवाई ली। इसके बाद दुपहर करीब एक बजे दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। बाइक धनीराम चला रहा था, जबकि धर्मवीर पीछे बैठा था। दिल्ली-पौड़ी नेशनल हाईवे पर रामराज थाना क्षेत्र के गांव देवल से आगे नहर पुल के पास तेज गति से आ रहे एक कैंटर ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। हादसे में बाइक चालक धनीराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धर्मवीर घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक कैंटर छोड़ कर फरार हो गया।
वहीं मौके पर ग्रामीणों और राहगीर की भीड़ एकत्र हो गई। राहगीरों की सूचना पर रामराज पुलिस ने घायल धर्मवीर को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया, मगर वहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
रामराज इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि दोनों युवक गंगदासपुर से दवा लेकर लौट रहे थे। परिजनों को सूचना दे दी गई। शाम को बिजनौर से आए परिजनों ने कैंटर चालक के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कराया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/