फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   accident in mawana road

पेड़ से टकराई कार, एक की मौत

Mon, 05 Feb 2018 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 05 Feb 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
मेरठ-पौड़ी हाईवे पर मसूरी गांव के पास गड्ढे के कारण तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने लोगों की मदद से कार की खिड़की तोड़कर घायलों को निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

 बिजनौर के थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव सियालू नंगला निवासी साजिद पुत्र अहमद गुरुग्राम के सेक्टर-5 में रहता है। वह एल्युमीनियम फिटिंग का काम करता है। साजिद के साथ उसका भतीजा दानिश, दोस्त ताजीम (18) पुत्र अकरम, मंडावर निवासी भांजा सलमान भी साथ काम करते है। वहीं एक दोस्त इस्तकार अहमद टैक्सी चलाता है। साजिद ने बताया कि रविवार को उसके गांव के दोस्त ताजीम (24) की शादी हुई। इसमें शामिल होने के लिए साजिद सभी दोस्तों के साथ शनिवार रात गुरुग्राम से इस्तकार की टैक्सी में अपने गांव आ रहे था। रात करीब ढाई बजे गांव मसूरी के नजदीक भट्ठे के पास सामने से अचानक ट्रक आ गया। इससे बचने के दौरान कार गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद साजिद, दानिश और सलमान कार से निकल गए, लेकिन ताजीम और इस्तकार कार में ही फंसे रह गए। सूचना पर यूपी-100 की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी सुनील कुमार, राज सिंह और इंद्रजीत ने कार की खिड़की तोड़कर किसी तरह दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक ताजीम की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से कसेरूबक्सर स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस की सूचना पर ताजीम के परिजन थाने पहुंचे और बिना कार्रवाई के शव ले गए।
विज्ञापन

लोग रुके, देखा और चले गए
साजिद ने बताया कि टक्कर के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने अन्य वाहन सवारों से मदद के लिए गुहार लगाई। कुछ लोगों ने वाहन रोके भी, लेकिन वे बिना मदद किए चलते बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के गड्ढे बने रहे मौत के कारण 
मेरठ-पौड़ी हाईवे का हाल बेहाल है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हादसे का कारण बन रहे हैं। अक्सर बड़े वाहनों से बचने के चक्कर में बाइक सवार गिरकर घायल हो जाते हैं। इसके बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed