{"_id":"64cf29bac9c1d0d47d0656ca","slug":"accident-in-mawana-meerut-many-injured-four-serious-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: मेरठ में भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटा छोटा हाथी, 20 से ज्यादा घायल, चार की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: मेरठ में भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटा छोटा हाथी, 20 से ज्यादा घायल, चार की हालत गंभीर
Sun, 06 Aug 2023 10:34 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 06 Aug 2023 10:34 AM IST
सार
मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र में आज सुबह एक भीषण हादसा हुआ। हादसे में तकरीबन 22 लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई गई है। उन्हें मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के मवाना में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां गांव माखन नगर से छोटे हाथी में सवार होकर लगभग 20-22 लोग मेरठ ब्रह्मपुरी में किसी रिश्तेदार की मौत में शामिल होने के लिए निकले थे। रास्ते में तिगरी के पास बाईपास पर छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सभी लोग घायल हो गए । फिलहाल चार की हालत गंभीर होने पर उनको मेरठ रेफर किया गया है। शेष का इलाज सीएचसी में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव माखन नगर निवासी सुभाष पुत्र स्वराज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की बीती देर रात उनके बहनोई नीरज पुत्र बिसंबर का देहांत हो गया था। जिसकी सूचना पर आज परिवार के लोग वह रिश्तेदार आदि ब्रह्मपुरी के लिए छोटा हाथी में सवार होकर चले थे।
जैसे ही तिगरी के पास पहुंचे तो अचानक छोटा हाथी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। जिससे वहां पर चीख पुकार मच गई तथा छोटे हाथी में सवार सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर कविता दीपा संतलेस राकेश की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया। वही सीएचसी में भर्ती ओमवती सरोज शकुंतला पूजा राजू रामकुमार बुलबुल संदीप रेखा दीपा दिव्या आदि का इलाज सीएससी में किया जा रहा है।