यूपी में बड़ा हादसा होने से टला, मालगाड़ी ने तोड़ डाली रेलवे लाइन और पेंड्रोल क्लिप!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश को हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर से जोड़ने वाला उत्तर रेलवे का महत्वपूर्ण ट्रैक सरसावा और पिलखनी के बीच बुधवार देर रात तीन जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया। कई दर्जन पेंड्रोल क्लिप भी टूटे और गायब मिले। हालांकि समय रहते मालगाड़ी को हादसे से बचा लिया गया, लेकिन शुरूआती आंकलन में रेलवे का मानना है कि मालगाड़ी के ही किसी पहिए के कारण ट्रैक और क्लिप टूटे हैं।
इस मामले का पता भी तभी चला जब रात में 11 बजे पिलखनी रेलवे स्टेशन से मालगाड़ी गुजरने के दौरान अचानक ट्रेन सिग्नल प्रणाली ठप हो गई। रेलवे की तकनीकी टीम ने जांच शुरू की तो सिग्नल रूम में कोई गड़बड़ी नहीं मिली। फिर ट्रैक की चेकिंग की गई तो पिलखनी रेलवे स्टेशन के निकट ट्रैक तीन जगह से टूटा हुआ मिला। साथ ही कई दर्जन पेंड्रोल क्लिप टूटे हुए पड़े थे। तकनीकी टीम ने इसकी सूचना तुरंत अधिकारियों को दी और ट्रेनों का संचालन रुकवाया।
आधी रात में रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त होने की सूचना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। रात में अधिकारी मौके पर पहुंचे। कुछ पेंड्रोल क्लिप तो मौके पर मिले ही नहीं। अधिकारियों ने घटना की सूचना अंबाला रेलवे अधिकारियों को दी। रात में ही तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया। लगभग 12 बजे से मरम्मत का कार्य शुरू हुआ और सुबह तकरीबन चार बजे तक अप लाइन पर कार्य पूरा हो सका। इस दौरान रेलवे यातायात पूरी तरह से प्रभावित रहा। सहारनपुर में 13005 हावड़ा-अमृतसर मेल को एक घंटे तक रोके रखा गया। ट्रैक ठीक हो जाने के बाद ट्रेन को सहारनपुर से रवाना किया गया।
दुर्घटनाग्रस्त होने से बची मालगाड़ी
रेलवे अधिकारियों के अनुसार मालगाड़ी से ही रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हुआ और पेंड्रोल क्लिप टूटे मिले। अधिकारी इस बात की राहत महसूस कर रहे हैं कि मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई और उसे समय रहते रोक लिया गया। रेलवे ट्रैक टूट जाने से मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो सकती थी। बाद में मालगाड़ी को ठीक कराने के बाद रवाना किया गया।
आशंका से विभाग की सांसें फूलीं
रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त होने एवं पेंड्रोल क्लिप टूटने की सूचना जैसे ही अधिकारियों को मिली तो अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। अधिकारियों को आशंका थी कि कहीं किसी असामाजिक तत्व ने तो किसी घटना को अंजाम देने के लिए इस प्रकार का षड्यंत्र रचा है। क्योंकि कुछ दिन पूर्व ही रेलवे अधिकारियों को धमकी भरा पत्र मिला है।
मालगाड़ी से पहुंची ट्रैक को क्षति
रेल पथ निरीक्षक (पीडब्लूआई) प्रवीण कुमार का कहना है कि ट्रैक को नुकसान मालगाड़ी की वजह से पहुंचा है। मालगाड़ी के किसी व्हील में कोई खराबी आने से ऐसा हुआ। करीब 4 से 5 किलोमीटर तक मालगाड़ी ट्रैक को जगह-जगह से क्षतिग्रस्त करती चली गई। ड्राइवर को इस बात की जानकारी काफी देर बाद हुई। ट्रैक तीन जगहों से टूटा हुआ था। इसके अलावा पेंड्रोल क्लिप भी टूटे हुए थे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/