फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ABVP win in mangal pandey college

मंगल पांडे कॉलेज में एबीवीपी की ‘सरकार

Thu, 10 Nov 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Thu, 10 Nov 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
ABVP win in mangal pandey college
छात्र संघ चुनाव में मतदान करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
शहर के दो महिला कॉलेजों में बुधवार को छात्राओं की ‘सरकार’ बन गई। शहीद मंगल पांडे महिला डिग्री कॉलेज माधवपुरम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सभी उम्मीदवार जीते, वहीं समाजवादी छात्रसभा का सूपड़ा साफ हो गया। आरजी कॉलेज में सभी निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। एबीवीपी को करारी हार का सामना करना पड़ा। रिजल्ट घोषित होने के बाद सभी विजेताओं को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हुआ। दोपहर 2 बजे तक वोट पड़े। 3 बजे से मतगणना हुई। आरजी कॉलेज में केवल अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर मतदान हुआ। तीन पदों पर एबीवीपी के पर्चे निरस्त होने के कारण निर्विरोध प्रत्याशी चुन लिए गए थे। 10 बूथों पर 3500 छात्राओं में से 501 वोट पड़े। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी शिवानी ने एबीवीपी प्रत्याशी अर्चना को 169 मतों से शिकस्त दी। संयुक्त सचिव पद पर निर्दलीय प्रत्याशी भावना ने एबीवीपी प्रत्याशी तानिया को 181 मतों से हराया। चुनाव अधिकारी डॉ. दीपशिखा के निर्देशन में शांतिपूर्वक तरीके से मतदान हुआ। 
विज्ञापन

शहीद मंगल पांडे डिग्री कॉलेज में 5 पदों पर 11 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ। 8 बूथों पर 1700 में से कुल 510 मतदाताओं ने मतदान किया। सभी 5 पदों पर एबीवीपी पैनल ने समाजवादी छात्रसभा के प्रत्याशियों को हराया। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी की संस्कृति ने छात्रसभा की स्वाति को 106 वोटों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर बरखा रानी ने नेहा को 187 वोट, महामंत्री पद पर शिप्रा गुप्ता ने ज्योति सागर को 86 वोट, संयुक्त सचिव पद पर विदुषी सैन ने श्वेता सागर को 27 मतों, कोषाध्यक्ष पद पर सुषमा पाल ने भारती को 104 वोटों से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed