{"_id":"59691af74f1c1be1178b4655","slug":"abvp-protest-in-front-of-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के बाहर एबीवीपी का हंगामा, अब नए नियम हुए लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के बाहर एबीवीपी का हंगामा, अब नए नियम हुए लागू
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Sat, 15 Jul 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
hungama
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल कैंट के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने स्कूल से निकाले गए छात्रों के नाम देने को लेकर जमकर हंगामा किया। प्रिंसिपल से नाम मिलने के बाद ही छात्र वहां से हटे। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने हंगामा और विरोध प्रदर्शन कर छात्राओं का रास्ता रोक दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को छात्र नेता सुबह 7.30बजे स्कूल लगने के दौरान ही एमपीजीएस पहुंचे। स्कूल लगने के समय जब छात्राएं व शिक्षिकाएं स्कूल में प्रवेश कर रही थी, तभी छात्र नेता स्कूल गेट पर तालाबंदी करके धरने पर बैठ गए। मेन गेट पर ताला लगने के कारण छात्राएं-शिक्षिकाएं काफी देर तक बाहर ही खड़ी रहीं। प्रिंसिपल मधु सिरोही एवं एमपीएस मेन विंग के प्रिंसिपल संजीव अग्रवाल एवं शिक्षक भी गेट पर आ गए। छात्रनेता नहीं हटे तो स्कूल प्रबंधन ने दूसरे गेट से छात्राओं को स्कूल में प्रवेश कराया। बाद में प्रिंसिपल मधु सिरोही ने छात्रों को मेन विंग से निकाले गए सभी पांचों छात्रों के नाम दिए। तब जाकर छात्र गेट से हटे।
विज्ञापन
हंगामा करने वालों में प्रदेश प्रमुख उत्तम सैनी, प्रदेश संपर्क प्रमुख अंशुल गुप्ता, अनुराग, चिरावा, अखिल गोयल, विपुल, आनंद, अंकित बंसल, वर्षा सेन, अभिषेक मोर्च, अंकित स्वामी, धर्मवीर भाटी, मनुज कुमार, अक्षय गोयल आदि शामिल थे। उधर, शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट एमपी सिंह स्कूल में जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने सोमवार को हुई घटना की वीडियो फुटेज देखी। साथ ही शुक्रवार सुबह एबीवीपी छात्रनेताओं द्वारा किए गए धरना प्रदर्शन की जानकारी भी ली।
विज्ञापन
स्कूल ने अभिभावकों को भेजे नए सुरक्षा नियम
एमपीजीएस ने सोमवार को स्कूल में हुई घटना के बाद सुरक्षा के कठोर नियम लागू कर दिए हैं।
ये नए नियम हुए लागू
. छात्रा स्कूल से अनुपस्थित है तो स्कूल लगने के 15 मिनट बाद अभिभावकों को जाएगा एसएमएस
. स्कूल रिपोर्टिंग के 15 मिनट बाद स्कूल में छात्रा को नहीं मिलेगा प्रवेश
. स्कूल के बीच से किसी छात्रा को तब तक अवकाश नहीं दिया जाएगा, जब तक छात्रा के परिजन चिकित्सक से लिखित पत्र न दिखाएं।।
. 11 से 1 बजे तक विजिटिंग हावर्स में ही अभिभावक स्कूल में प्रवेश कर पाएंगे
. स्कूल के आईकार्ड के बिना किसी भी छात्रा, परिजन को स्कूल में प्रवेश नहंी मिलेगा।
. स्कूल के भीतर व बाहर 100 मीटर के दायरे में महिला सुरक्षागार्ड भी रहेंगी तैनात
आज एमआईईटी में एसएसपी लेंगी बैठक
एसएसपी आज सभी स्कूल प्रबंधकों व स्कूल प्रिंसिपलों के साथ बैठक लेंगी। बैठक एमआईईटी बागपथ रोड में दोपहर तीन बजे से होगी। बैठक में एसएसपी मंजिल सैनी प्रिंसिपलों व प्रबंधकों के साथ सुरक्षा मुद्दे पर वार्ता करेंगी।