फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Abortion, if the demand for dowry is not met, accused of rape

दहेज की मांग पूरी न होने पर कराया गर्भपात, ससुर पर बलात्कार का आरोप

Mon, 09 Oct 2017 03:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Mon, 09 Oct 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
Abortion, if the demand for dowry is not met, accused of rape
पीड़ित महिला

बागपत के दोघट में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर जबरन गर्भपात करा दिया। विवाहिता की हालत बिगड़ने पर उसे घर से निकाल दिया। इस संबंध में दोघट थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया। विवाहिता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और न्यायालय के आदेश पर पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ दोघट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। 

विज्ञापन


पढ़ें : प्यार से ले गया होटल, पहले पिलाई बीयर... फिर किया बलात्कार
विज्ञापन

    
पलड़ा निवासी अब्दुल्ला ने बताया उसकी लड़की नाजमा का निकाह कैराना जनपद शामली निवासी जिशान पुत्र अकबर के साथ 24 मार्च 2017 को हुई। उसने अपनी हैसियत के हिसाब से काफी दान दहेज दिया, लेकिन निकाह के कुछ समय बाद ही ससुरालियों ने एक लाख रुपये और बाइक की मांग कर दी। नाजमा के परिजनों द्वारा उक्त राशि न दे पाने पर नाजमा के साथ मारपीट की और नाजमा को शामली के एक नर्सिंग होम में ले जाकर उसका दो माह का गर्भपात करा दिया गया। नर्सिंग होम से घर आने पर उसकी हालत बिगड़ गई तो उसे घर से बाहर निकाल दिया। नाजमा ने अपने ससुर पर भी जबरन बलात्कार करने का आरोप लगाया है। बताया कि पहले वे लोग दोघट थाने पर मुकदमा दर्ज कराने गए, लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी और नाजमा द्वारा दिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र के आधार पर महिला के पति जिशान, ससुर अकबर, सास इस्लामन और देवर इरफान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस संबंध में एसओ दोघट चितवन कुमार ने बताया मुकदमा दर्ज कर महिला थाना बागपत को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed