फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   abhi kare baarish ka intjaar

अभी करें बारिश का इंतजार, नौ के बाद ही आसार

Sat, 07 Jul 2018 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
abhi kare baarish ka intjaar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उमस और गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है। फिलहाल बारिश के भी कोई आसार नहीं है। ऐसे में तापमान अभी और बढ़ सकता है। नौ जुलाई के बाद ही बारिश के आसार लग रहे हैं।  
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज सुबह से ही गर्म रहा। आने वाले दो दिन में पारा दो डिग्री तक बढ़ सकता है। शुक्रवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 36.0 और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 71 और न्यूनतम 58 प्रतिशत दर्ज की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि मौसम में उतार चढ़ाव का दौर बना हुआ है, जिस कारण अभी दो तीन दिन राहत के आसार नहीं है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 9 जुलाई तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। इसके बाद अच्छी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


फसलों के लिए बारिश जरूरी
कृषि विवि के वैज्ञानिक डॉ. सतेंद्र खारी का कहना है कि इस समय बारिश का न होना फसलों के लिए ठीक नहीं है। धान, गन्ना, चारा, लौकी, तोरी समेत अन्य फसलों के लिए बारिश बहुत जरूरी है। क्योंकि इस बार मई और जून अच्छी बारिश नहीं हुई है, जिसका असर अब साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले छह दिनों का तापमान  
तारीख  अधिकतम न्यूनतम  

1        36.7      26.6  
2        37.4      28.2  
3        33.8      24.2  
4        33.6      22.4  
5        36.0      25.8  
6        36.0      25.9 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed