फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Abduction, misbehavior, marriage and sale in Delhi, the minor's tales will shudder

अपहरण, दुष्कर्म, निकाह और दिल्ली में बेच डाला, नाबालिग की दास्तां सुन सिहर जाएंगे

Fri, 26 May 2017 12:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 26 May 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
Abduction, misbehavior, marriage and sale in Delhi, the minor's tales will shudder
दुष्कर्म के बाद बेच डाला

अपहरण कर किशोरी से गैंगरेप और फिर एक आरोपी से पुलिस की मौजूदगी में निकाह कराया गया। यही नहीं, आरोपियों ने इस किशोरी को दिल्ली में बेच डाला। बंधन मुक्त होकर किशोरी थाने पहुंची। लेकिन पुलिस ने उसको धमकाकर भगा दिया। बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक के नेतृत्व में पीड़ित परिवार आईजी रेंज से मिला। आईजी ने कार्रवाई करने की बात कहकर पुलिस पर भी जांच बैठा दी है।

विज्ञापन


मामला परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। आरोप है कि दो मार्च 2017 को एक किशोरी को तीन युवक अगवा कर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। परिजनों ने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। आरोपियों के परिजनों की साठगांठ के चलते पुलिस ने एक आरोपी से किशोरी का जबरन निकाह करा दिया।

विज्ञापन

पूर्व विधायक के साथ पहुंचे परिजन

Abduction, misbehavior, marriage and sale in Delhi, the minor's tales will shudder
पहले गैंगरेप फिर निकाह और बेच डाला

पुलिस ने बताया कि यह आरोपी अपने साथियों के साथ किशोरी को दिल्ली ले गया। किशोरी का आरोप है कि दिल्ली में उसको बेचा गया, जहां पर सेक्स रैकेट चलता है। 17 मई 2017 को किशोरी आरोपियों के चुंगल से छूटकर किठौर थाने पहुंची। पुलिस ने किशोरी की मां को थाने बुलाया और मां-बेटी को फटकारकर थाने से भगा दिया।  
 
बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक गोपाल काली के साथ पहुंचे पीड़ित परिवार ने आईजी रेंज रामकुमार को प्रकरण से अवगत कराया। आईजी ने आरोपियों पर तुरंत मुकदमा दर्ज कराने और पुलिस के खिलाफ जांच कराने का आश्वासन दिया। आईजी ने पुलिस की मौजूदगी में किशोरी का निकाह होने पर भी गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने इस मामले में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed