फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aap workers burnt effigy of ED and protest in Meerut after arrest of CM Arvind Kejriwal

UP: सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर फूटा कार्यकर्ताओं का गुस्सा, फूंका ED का पुतला, बोले- लोकतंत्र की हुई हत्या

Sat, 23 Mar 2024 06:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 23 Mar 2024 06:38 PM IST
सार

Meerut News : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर मेरठ में आप कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पहले ईडी का पुतला फूंका और फिर कलक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Aap workers burnt effigy of ED and protest in Meerut after arrest of CM Arvind Kejriwal
मेरठ में आप कार्यकर्ताओं ने फूंका ईडी का पुतला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ मेरठ में आप जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कमिश्नरी पार्क में ईडी का पुतला फूंका। फिर जिलाधिकारी कार्यालय जाकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एडीएम वित्त को दिया। 

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी बहाना है, असल में नरेंद्र मोदी को इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाला छिपाना है। उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम को समझेंगे तो तथाकथित शराब घोटाले में 11 नवंबर 2022 को शरद रेड्डी की गिरफ्तारी होती है।

विज्ञापन

ईडी बार-बार कहती है कि मनी ट्रेल पकड़नी है। मनीष सिसोदिया एक साल से जेल में है। संजय सिंह लगभग आठ महीने से जेल में है और आज तक एक चवन्नी नहीं मिली। आज देश स्तब्ध है कि अदालत में मामला विचाराधीन होने के बावजूद, आनन-फानन रात के अंधेरे में प्रधानमंत्री ने एजेंसी को भेजकर देश की राजधानी के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कराया।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: कांग्रेस ने इमरान मसूद को यहां से बनाया प्रत्याशी, पार्टी ने खेला ये बड़ा दांव

लोकतंत्र की सरेआम हुई हत्या
अंकुश चौधरी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल से नरेंद्र मोदी डरे हुए हैं। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी, महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, जिला महासचिव जीएस राजवंशी, जिला मीडिया प्रभारी हर्ष वशिष्ठ, सोशल मीडिया प्रभारी हेम कुमार, जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष देशवीर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रियाजुद्दीन, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष फुरकान त्यागी, एससी-एसटी जिलाध्यक्ष भूप सिंह, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आरजू कंडारी, जिला सचिव नीलम शर्मा, कैंट विधानसभा अध्यक्ष भरत लाल यादव, किठौर विधानसभा अध्यक्ष राहुल चौधरी, हस्तिनापुर विधानसभा अध्यक्ष संदीप त्यागी, जिला सचिव यासीन मलिक, जिला सचिव कृष्ण शर्मा, जिला सचिव अनमोल कोरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य सचिन वाल्मीकि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: UP: राकेश टिकैत बोले- गैर भाजपाइयों के लिए जेल भरो अभियान चला रही भाजपा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed