{"_id":"602987518ebc3ee93213acc1","slug":"aap-leader-beaten-meerut-news-mrt525399461","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारंटी को पकड़ने आए दरोगा ने आप नेता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारंटी को पकड़ने आए दरोगा ने आप नेता को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वारंटी को पकड़ने आए दरोगा ने आप नेता को पीटा
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र की ईदगाह कॉलोनी निवासी आप नेता उमर हबीब के मकान में किराए पर रह रहे वारंटी को पकड़ने आए ब्रह्मपुरी थाने के दरोगा ने आप नेता की जमकर पिटाई की। आप नेता ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही आनलाइन शिकायत दर्ज कराई। उमर हबीब आप पार्टी से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं। उमर हबीब के मकान में सलमान नाम का युवक किराए पर रहता है। रविरात करीब 11 बजे ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस वारंटी सलमान को पकड़ने के लिए पहुंची। आरोप है कि ब्रह्मपुरी थाने से आए दरोगा मनोज शर्मा ने सलमान के घर न मिलने पर परिवार वालों के साथ अभद्रता की। जब दरोगा से यहां आने का कारण पूछा गया तो आप नेता उमर हबीब के साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें काफी पीटा गया।
वहीं, आसपास के लोगों ने आप नेता को पीटते हुए दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उमर हबीब ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी और आनलाइन शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आप नेता को थाने पहुंचकर दरोगा के खिलाफ तहरीर देने की बात कही। उमर का कहना है कि अब वे इस मामले में एसएसपी से शिकायत करेंगे।
--