{"_id":"5ac7caa84f1c1b051d8b4fc4","slug":"aandhi-me-baadhit-rahi-bijli","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में चार घंटे बाधित रही बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में चार घंटे बाधित रही बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आंधी के कारण कई जगह तार टूटने से शहर की बिजली आपूर्ति चार घंटे तक बाधित रही। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सूचना मिलते ही फाल्ट को ठीक करने का काम शुरू कर दिया। काफी देर बाद आपूर्ति शुरू हो सकी।
शुक्रवार शाम आई आंधी के कारण शहर में कई स्थानों पर होर्डिंग और पेड़ उखड़ गए। इस कारण हलके फाल्ट होने पर शहर की आपूर्ति प्रभावित हो गई। उधर, विद्युत विभाग के अधिकारियों ने मोदीपुरम, शताब्दीनगर, परतापुर और मेडिकल ट्रांसमिशन से बिजलीघरों को जाने वाली बिजली आपूर्ति रोक दी। इस सतर्कता की वजह से बड़े फाल्ट होने से बच गए। अधीक्षण अभियंता शहर संजय अग्रवाल का कहना है कि मोदीपुरम, शताब्दीनगर, परतापुर और मेडिकल ट्रांसमिशन से ही शहर और देहात के विभिन्न बिजली घरों को बिजली आपूर्ति होती है। सबसे पहले हमने ट्रांसमिशन से ही बिजली कट कराई। देर रात तक बिजली लाइन के फाल्ट ठीक किए गए।