फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   aala aphasaron ne kiya thaanon ka nireekshan, daroga ko lagee phatakaar

पंचायत चुनाव: आला अफसरों ने किया थानों का निरीक्षण, दरोगा को लगी फटकार

Sun, 14 Mar 2021 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 14 Mar 2021 01:28 AM IST
सार

- वांछित आरोपी के यहां दबिश का दावा किया, घर का पता नहीं
- पंचायत चुनाव के मद्देनजर देहात के थानों का हाल जाना

विज्ञापन
aala aphasaron ne kiya thaanon ka nireekshan, daroga ko lagee phatakaar

विस्तार

एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल, आईजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार और एसएसपी अजय साहनी ने शनिवार दोपहर पंचायत चुनाव के मद्देनजर देहात के थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी में लापरवाही पर एक दरोगा को फटकार भी लगाई गई। थाना प्रभारियों को पंचायत चुनाव को देखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए अधिक गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


मुंडाली थाने में आईजी और एसएसपी ने एक दरोगा से थाने के वांछित अपराधियों के बारे में जानकारी मांगी। इस पर दरोगा वीरेंद्र कुमार ने कहा कि एक आरोपी वांछित है। उसकी तलाश में वह चार बार उसके घर पर दबिश देकर आए।
विज्ञापन

एसएसपी ने सीओ किठौर से कहा कि दरोगा को साथ लेकर जाओ और पता करो कि इन्हें वांछित के घर का भी पता या नहीं।

थोड़ी देर में दरोगा की पोल खुल गई। दरोगा वांछित के घर के बारे में नहीं जानता था। दोनों अधिकारियों ने दरोगा को जमकर फटकार लगाई। एसएसपी ने कहा कि यदि ऐसी लापरवाही की गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अफसरों ने कहा कि पंचायत चुनाव को देखते हुए मिलावटी शराब, आपसी झगड़े, रंजिश की शिकायतों से लेकर अन्य सभी मामलों में अधिक सतर्कता बरती जाए ताकि ग्राम पंचायतों में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किठौर थाने में पहुंचे एडीजी, अधूरी तैयारी
एडीजी और एसएसपी किठौर थाने में पहुंच गए। जहां पंचायत चुनाव कि थाने में अधूरी तैयारी मिली है। प्रधान, पूर्व प्रधान और संभावित प्रत्याशियों को मुचलके पाबंद तक थाना पुलिस द्वारा नहीं किए गए। एसएसपी ने थानेदार को सख्त निर्देश दिए कि वह जल्द ही पंचायत चुनाव की पूरी तैयारी कर लें। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed