फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   aadhar number required for scholarship

छात्रवृत्ति के लिए आधार नंबर जरूरी

Sat, 15 Aug 2020 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
aadhar number required for scholarship
मेरठ। छात्रवृत्ति योजना में इस बार आधार नंबर जरूरी कर दिया है। जिससे पारदर्शी व्यवस्था लागू की जा सके। कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रमुख सचिव समाज कल्याण ने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रों के आधार नंबर का प्रमाणीकरण होने के बाद ही ऑनलाइन आवेदन किए जाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव समाज कल्याण ने बताया कि आधार आधारित भुगतान की प्रक्रिया के तहत छात्र-छात्राओं के आधार नंबर से लिंक बैंक खाते में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति राशि दी जाएगी। छात्रों का खाता जिस बैंक में खुला होगा वह बैंक पीएफएमएस से मैप होना चाहिए। इस प्रक्रिया में छात्र द्वारा भरे गए आधार नंबर, छात्र का नाम, पिता/पति का नाम, लिंग तथा जन्मतिथि का सत्यापन होने के पश्चात आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी मौ. मुश्ताक ने बताया कि उस ओटीपी को आवेदन पत्र में भरने के बाद इसे सब्मिट किया जा सकेगा। यदि आधार नंबर से अभ्यर्थी का बैंक खाता लिंक नहीं है तो छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed