फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   aab meerut ke parytan ko milega badhava, shasan ne jari kiya bajat

मेरठ में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा सरकार ने स्वीकृत किए 22.32 करोड़

Wed, 23 Apr 2025 09:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
aab meerut ke parytan ko milega badhava, shasan ne jari kiya bajat
मेरठ में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा सरकार ने स्वीकृत किए 22.32 करोड़
विज्ञापन

शीघ्र कार्यालय संस्था शुरू करएगी सौंदर्य करण का कार्य
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेरठ परिक्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काफी समय से प्रयास चल रहे थे जो अब सफल हो गए हैं पर्यटन मंत्री ने मेरठ मंडल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 22.32 करोड़ की परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। पर्यटन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शीघ्र ही कार्यरथी संस्था नियुक्त करके विकास कार्य शुरू किए जाएं।


पर्यटन अधिकारी प्रीति ने बताया कि मेरठ मंडल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गढ़मुक्तेश्वर शुक्रताल सहारनपुर समेत विभिन्न स्थानों पर सौंदर्य करण का कार्य किया जाना है जिसको लेकर विभाग की तरफ से शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजे गए थे उन प्रस्तावों पर पर्यटन मंत्री ने मोहर लगा दी है अब शीघ्र ही मेरठ परिक्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्य शुरू किया जाएगा। इन्होंने बताया कि महाभारत कालीन सर्किट को बढ़ावा देने के लिए मेरठ के रोहटा के ग्राम पूठखास में महाभारत कालीन अति प्राचीन पाण्डेश्वर महादेव मंदिर के पर्यटन विकासकिया जाएगा। मेरठ से 1857 के क्रांति शुरू हुई थी इसलिए क्रांति स्थलों और मेरठ में शहीद स्मारक का सौंदर्यकरण किया जाएगा ताकि यहां पर अधिक से अधिक पर्यटक आ सकें। उन्होंने कहा कि सरधना व हस्तिनापुर का समेकित पर्यटन विकास किया जाएगा। इसके लिए उप्र प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। पर्यटन अधिकारी का कहना है कि आने वाले समय में मेरठ मुजफ्फरनगर सहारनपुर हापुड़ जनपद के विभिन्न स्थान आकर्षण का केंद्र होंगे जहां पर पूरे देश से पर्यटक पहुंचेंगे। सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण योजना चलाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed