Murder in Meerut: युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, हत्यारोपी गिरफ्तार
Murder in Meerut : फैक्टरी में एक मजदूर की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में प्लास्टिक की फैक्टरी में मामूली विवाद के बाद एक कर्मचारी ने दूसरे कर्मचारी को धारदार हथियार से गोद डाला। घायल कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परतापुर पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
परतापुर दिल्ली रोड उद्योगपुरम स्थित राधे प्लास्टिक फैक्टरी में काम करने वाले इंदिरापुरम निवासी इम्तियाज का साथ काम करने वाले आशु से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आशु ने इम्तियाज को प्लास्टिक काटने वाले धारदार हथियार से गोद डाला।
यह भी पढ़ें: UP ATS का खुलासा: बांग्लादेशियों को भारत में बसा रहे थे तीन आरोपी, विदेश से 20 करोड़ रुपये की फंडिंग भी हुई
फैक्टरी मालिक ने घायल इम्तियाज को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों ने परतापुर थाने में हत्या की तहरीर दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी आशु को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: UP: कब्रिस्तान में दबे नौ शवों के सिर गायब, मचा हड़कंप, तांत्रिक पर शक, लाठी-डंडे लेकर पहरेदारी कर रहे ग्रामीण