{"_id":"5fa0e42e8ebc3e9beb594719","slug":"a-youth-has-shot-dead-in-a-village-at-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: युवक की गोली लगने से मौत, पुलिस बता रही आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: युवक की गोली लगने से मौत, पुलिस बता रही आत्महत्या
Tue, 03 Nov 2020 07:36 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 03 Nov 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जनपद में किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बरमपुर में एक व्यक्ति ने गोली मारकर खुदकशी कर ली। मृतक के आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चला हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
किरतपुर थाने के गांव बरमपुर निवासी 40 वर्षीय राजीव उर्फ मोनू अपनी पत्नी के साथ घर में सोया था। रात में साढ़े बारह बजे के करीब मोनू ने तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर खुदकशी कर ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो राजीव मृत अवस्था में बैड पर पड़ा मिला। हाथ के पास तमंचा भी था। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजीव के एक पुत्र व एक पुत्री हैं। राजीव खेती करता था। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला सका।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बड़े-बड़े खुलासे कर चुकीं 'ASP टिंकी' की मौत, अफसर हुए भावुक, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
किरतपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार के मुुताबिक राजीव ने गोली मारकर आत्महत्या की हैं। परिजन भी आत्महत्या के बारे में किसी को कुछ नहीं बता रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/