फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   a young woman allegedly raped after kidnapped by his husband in meerut

छात्रा का मायके से अपहरण, पति ने बंधक बनाकर लूटी आबरू, विरोध किया तो बन गया हैवान

Sun, 11 Mar 2018 11:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 11 Mar 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
a young woman allegedly raped after kidnapped by his husband in meerut
फाइल फोटो
ससुराल वालों ने कक्षा 12वीं की छात्रा का मायके से अपहरण किया। फिर उसे बंधक बनाकर पति ने हैवानियत की। विरोध करने पर आरोपी हैवान बन गया। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है। 12वीं कक्षा की जिस छात्रा ने अपनी जान का खतरा जताया था, उसका ससुराल वालों ने अपहरण कर लिया। यह भी आरोप है कि छात्रा को ससुराल में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। पति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

सूचना पर पहुंचे छात्रा के पिता ने ग्रामीणों की मदद से उसे बंधनमुक्त कराया। इंस्पेक्टर महिला थाना ने जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है। दौराला थाना क्षेत्र निवासी इस किशोरी छात्रा ने छह मार्च को महिला थाने पहुंचकर मायके और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए थे। 
विज्ञापन


परिजनों पर पढ़ाई छुड़वाकर जबरन शादी करने तो ससुराल वालों पर बंधक बनाकर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। छात्रा ने कह दिया था कि ससुराल जाने से मर जाना अच्छा है। इंस्पेक्टर महिला थाना नेहा चौहान ने छात्रा को उसकी मां की सुपुर्दगी में देते हुए कहा था कि यदि दोनों परिवारों में से किसी ने छात्रा को हाथ भी लगाया तो दोनों परिवार जेल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचा के बल पर उत्पीड़न, दुष्कर्म 

a young woman allegedly raped after kidnapped by his husband in meerut
पीड़ित छात्रा ने शुक्रवार को महिला हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत में आरोप लगाया कि छह मार्च को उसे इंस्पेक्टर महिला थाना ने मेरे परिजनों की सुपुर्दगी में दिया था, उसी आधी रात को हापुड़ से आए उसके ससुराल वाले उसे जबरन कार में डालकर ले गए। इस दौरान उसकी मां ने भी यही कहा कि बेटी ससुराल तो जाना पड़ेगा। 

छात्रा का आरोप है कि उसके पति ने उसके तमंचे के बल पर धमकाया। पति और ससुराल वालों ने उसे लात घूंसों से पीटा। उसे ससुराल में एक कमरे में अर्ध नग्न हालत में बंधक बनाकर रखा गया। पति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी।

आगरा से पहुंचे पिता ने बचाई जान

a young woman allegedly raped after kidnapped by his husband in meerut
छात्रा के अनुसार उसका पिता पिछले पांच दिनों से मेरठ से बाहर था। बुधवार को पिता जब उससे मिलने उसकी ससुराल में पहुंचा तो ससुराल वालों ने उसे मिलने नहीं दिया। जिसके बाद छात्रा के पिता ने आसपास के ग्रामीणों को बुला लिया। 

छात्रा की हालत देखकर पिता बिलखने लगा और पुलिस बुलाने की मांग की। जिसके बाद पिता बेटी को मुजफ्फरनगर में अपनी एक रिश्तेदार के यहां ले गया था। 
जांच के बाद करूंगी कार्रवाई

इंस्पेक्टर महिला थाना मेरठ नेहा चौहान का इस पूरे प्रकरण पर कहना है कि छह मार्च को छात्रा को उसकी मां की सुपुर्दगी में थाने से भेजा गया था। छात्रा द्वारा ससुराल वालों द्वारा अपहरण करके ले जाने की शिकायत मिली है। मैं इस समय मेरठ से बाहर हूं। मेरठ आते ही इस मामले में जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed