{"_id":"65bc6edc883db4ba1b05da97","slug":"a-young-man-was-murdered-over-dispute-over-drinking-alcohol-in-meerut-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शराब पीने के विवाद में युवक की ईंट से कुचलकर हत्या, वारदात से फैली सनसनी, आरोपी मौके से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शराब पीने के विवाद में युवक की ईंट से कुचलकर हत्या, वारदात से फैली सनसनी, आरोपी मौके से फरार
Fri, 02 Feb 2024 10:00 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 02 Feb 2024 10:00 AM IST
सार
Murder in Meerut : मेरठ में शराब पीने के बाद हुए विवाद में युवक की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में टीपीनगर के बेरीपुरा में एक युवक की बृहस्पतिवार रात ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। हत्या का कारण शराब के नशे में विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
बेरीपुर निवासी प्रवीण कुमार अपने साथियों के साथ बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे शराब पी रहा था। नशे में किसी बात को लेकर उसकी साथियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद साथियों ने ईंट से कुचलकर प्रवीण की हत्या कर दी। शोर मचने पर लोग एकत्र हुए तो पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
इसके बाद प्रवीण को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रवीण के परिजनों की तरफ से अज्ञात दोस्तों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन