फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man shot at uncle in Meerut

भतीजे ने चाचा को मारी गोली, मोबाइल ने बचा ली जान, आरोपी युवक हैरान

Sun, 08 Apr 2018 03:58 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 08 Apr 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
A young man shot at uncle in Meerut
फाइल फोटो

मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जिंजोखर गांव में एक युवक ने अपने चाचा पर गोली चला दी। गोली शर्ट की जेब में रखे मोबाइल फोन को तोड़कर सीने से रगड़ते हुए निकल गई। पुलिस ने हमलावर और दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव जिंजोखर निवासी अजय चौधरी पुत्र कर्मवीर सिंह डेरी संचालक है। उसका भतीजे मोनू पुत्र जितेंद्र से घर में दीवार को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं, बताया गया कि कुछ युवकों ने गांव की एक लड़की से छेड़छाड़ कर दी थी, जिसका अजय ने विरोध किया था। इसको लेकर चाचा-भतीजा में विवाद चल रहा था। शनिवार देर शाम अजय पशुओं को चारा खिलाने के लिए घेर में जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में मोनू अपने एक अन्य साथी के साथ आ रहा था। मोनू ने चाचा को बात करने के लिए रोका और वहीं उस पर गोली चला दी। जेब में मोबाइल होने के चलते गोली मोबाइल फोन को तोड़कर सीने से रगड़ खाती हुई निकल गई। 
विज्ञापन


पढ़ें : मेरठ: उपद्रवी बताकर दलित युवक को गोलियों से भून डाला, मौत, पुलिसफोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि घायल अजय को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव में गोली चलने की सूचना पर सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह व इंस्पेक्टर दीपक शर्मा मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी मान सिंह चौहान के अनुसार चाचा-भतीजा में दीवार और छेड़छाड़ को लेकर विवाद सामने आया है। गोली रगड़ खाते हुए निकल गई। मोनू और दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed