फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man prepared a grave in his house for his wife at Meerut city

पत्नी को दफनाने के लिए घर में तैयार की पक्की कब्र, जिद पर अड़ा युवक, नजारा देख अफसर भी हैरान

Mon, 24 Feb 2020 01:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 24 Feb 2020 01:48 PM IST
सार

एक युवक ने पत्नी को दफनाने के लिए घर में ही पक्की कब्र तैयार कर ली। इसके विरोध में लोगों ने हंगामा कर दिया। लेकिन पुलिस अफसरों के सामने भी वह जिद पर अड़ गया और फिर...

विज्ञापन
A young man prepared a grave in his house for his wife at Meerut city
एक शख्स ने घर में पत्नी के लिए कब्र तैयार की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में पत्नी की मौत के बाद एक व्यक्ति ने घर में ही उसे दफनाने की योजना बना ली। कब्र भी तैयार कर ली गई। लेकिन पता चलने पर आसपास के लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस के समझाने पर वह पत्नी के शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए राजी हुआ। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लिसाड़ी गेट के मोबीन नगर निवासी सिराज की पत्नी सईदा (50) एक फरवरी को घर में ही पचास प्रतिशत से ज्यादा झुलस गई थी। कुछ दिन अस्पताल में उपचार कराने के बाद सिराज पत्नी को घर ले आया था और उपचार कराने लगा। रविवार सुबह सईदा ने दम तोड़ दिया। सिराज ने पत्नी को घर में दफनाने के लिए कब्र तैयार कर ली। रात करीब 10 बजे किसी तरह लोगों को इसकी सूचना मिल गई। वह घर के अंदर घुस गए। वहां का नजारा देख सभी हैरान रह गए। पक्की कब्र तैयार हो चुकी थी। यह देख लोग नाराज हो गए और उन्होंने विरोध जता दिया। देर रात सिराज पत्नी को कब्रिस्तान में दफनाने के लिए राजी हुआ। लोगों ने उसके लिए चंदा भी जुटाया। 
विज्ञापन


मजार बनाने पर अड़ा रहा 
लोगों के हंगामे के बाद सिराज पत्नी की मजार बनाने की बात कहता रहा। उसने कहा कि वह उसका घर है। वह अपनी पत्नी को कहीं जाने नहीं देगा। लोग भी विरोध में खड़े हो गए और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस के सामने भी सिराज पत्नी की मजार बनाने की रट लगाता रहा। बाद में पुलिस और संभ्रांत लोगों के समझाने पर वह राजी हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं में दिखी दहशत
सिराज की पत्नी की मौत और घर में उसे दफनाने की खबर क्षेत्र में फैल गई। कुछ ही देर में काफी लोग वहां एकत्र हो गए। घर पर ही शव को दफनाने की बात सुनते ही महिलाओं के चेहरे पर दहशत छा गई। महिलाओं ने इसका विरोध भी किया। कब्रिस्तान में दफनाने की बात पर राहत की सांस ली। 

अफसर रहे अनजान
रविवार सुबह 11 बजे महिला की घर पर ही मौत हो गई। उसके पति ने कब्र खुदवाने और उसे पक्का कराने का काम किया। शाम तक भी किसी को इसकी भनक नहीं लगी। लेकिन अंधेरा होते ही किसी तरह राज खुल गया। यूपी 112 पुलिस भी पहुंची। देर रात तक अफसर मामले से अनजान बने रहे। बाद में सूचना पर इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट प्रशांत कपिल मौके पर पहुंचे। 

सुपुर्द-ए-खाक पर राजी हुआ
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि लोगों की शिकायत पर पुलिस देर रात मौके पर पहुंची थी। बाद में सिराज लोगों के समझाने पर पत्नी को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए राजी हो गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed