{"_id":"5cd4143ebdec22070352a95e","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-hanging-in-a-medical-college-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेडिकल कॉलेज परिसर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मेडिकल कॉलेज परिसर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Fri, 10 May 2019 01:01 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 10 May 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मेरठ में मेडिकल कॉलेज परिसर में धोबीघाट में गुरुवार को एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक का शव पंखे पर लटका था। पड़ोसी ने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी। मेडिकल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
धोबीघाट कॉलोनी में दीपक (40) पुत्र सुमर रंगाई- पुताई का काम करता था। एसओ मेडिकल कैलाश चंद के अनुसार युवक की पहली पत्नी जेलचुंगी पर रह रही है। जबकि युवक ने एक अन्य महिला से भी शादी कर ली थी। गुरुवार को पड़ोसी अनिल ने देखा कि दरवाजा बंद और अंदर से दीपक बाहर नहीं आया। जिसके बाद पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो युवक का शव पंखे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
सूचना पर मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को उतारा। युवक की मौत के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। दीपक के भतीजे ने मेडिकल थाने में सुसाइड करने की बात कहकर तहरीर दी है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/