फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man committed suicide by consuming poison in Muzaffarnagar after a video post on facebook

आत्महत्या से पहले फेसबुक लाइव पर बयां किया दर्द, भाजपा नेता की फैक्टरी में नौकरी करता था ये शख्स

Mon, 26 Aug 2019 08:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 26 Aug 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by consuming poison in Muzaffarnagar after a video post on facebook
आत्महत्या करने वाले शख्स का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जनपद के गांधीनगर में भाजपा के नगर पालिका सदस्य की कोल्ड ड्रिंक फैक्टरी में कार्यरत वाहन चालक ने फेसबुक पर लाइव होकर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने अपने हालात से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने की मनोस्थिति बताई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


मेरठ जनपद के सरधना क्षेत्र के गांव कैलानी ताना निवासी आशीष सोम (33) पुत्र चंद्रकिरण यहां शहर के नई मंडी निवासी भाजपा के वार्ड नंबर-19 के नगर पालिका सदस्य प्रियांशु जैन की गांधीनगर स्थित कोल्ड ड्रिंक फैक्टरी में बतौर चालक काम करता था। वह कंबलवाला बाग निवासी सोनू के यहां किराये के मकान में रहता था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आत्महत्या से पहले फेसबुक पर डाला वीडियो, कहा- मैं आज मर रहा हूं, मजबूरी है मेरी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रविवार शाम आशीष सोम ने भाजपा के पालिका सदस्य की गाड़ी में फेसबुक पर करीब दो मिनट तक लाइव रहकर अपनी व्यथा बयां की। इसके बाद आशीष गाड़ी गांधीनगर में खड़ी कर अपने कमरे में गया। कमरे पर चालक ने शराब के साथ सल्फास निगल लिया। देर रात में हालत बिगड़ने पर मकान मालिक सोनू उसको लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना देते हुए शव को मोर्चरी में भेज दिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed