फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man along with his elder brother killed his wife in Baghpat

बागपत: सनसनीखेज वारदात से कांपे लोग, पति-जेठ ने महिला को उतारा मौत के घाट, सामने आई ये बड़ी वजह

Sat, 19 Nov 2022 06:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 19 Nov 2022 06:31 PM IST
सार

बागपत में मर्डर : सनसनीखेज वारदात से लोग कांप उठे। पति और जेठ ने महिला को मौत के घाट उतार दिया। मर्डर के पीछे ये बड़ी वजह सामने आई है।

विज्ञापन
A young man along with his elder brother killed his wife in Baghpat
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद में दोघट के कस्बे में एक महिला की उसके पति व जेठ ने गला रेतकर हत्या कर दी। दहेज के लिए पति व अन्य सुसराल वाले महिला का उत्पीड़न करते थे। इसी वजह से वह दोघट में पति के साथ रहती थी। महिला के पिता ने उसके पति, जेठ, सास और ससुर समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा कराया है।

विज्ञापन


दोघट के पट्टी मादान में रहने वाले शरीफ ने अपनी बेटी रजिया (25) का निकाह एक जनवरी 2021 को बड़ौत में बंदूक वाली गली निवासी नूर मोहम्मद के साथ किया था। राजिया के नौ माह की बेटी माही है। शरीफ ने बताया कि निकाह के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने दहेज में दो लाख रुपये व कार की मांग करते हुए रजिया का उत्पीड़न शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: शातिर महिलाओं की ज्वेलर्स की दुकान में करतूत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चेहरे, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने परिवार न्यायालय में वाद दायर किया था। जिसमें समझौता करने के बाद रजिया अपने पति नूर मोहम्मद के साथ दोघट में पट्टी भोजान में रह रही थी। रजिया के घर पर शनिवार सुबह को उसकी मां शम्मी पहुंची तो वहां रजिया का खून से लथपथ शव पड़ा था। तभी वहां से उसका पति नूर मोहम्मद व देवर आंशू भाग गए। 

यह भी पढ़ें: वकील की खुली पोल: सैंडल में छिपी नशे की 2400 गोलियां देख अफसर हैरान, कैदी से मिलाई के वक्त उजागर हुआ गोरखधंधा

इसकी सूचना पर परिजन व पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिज दिया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि इस मामले में रजिया के पिता शरीफ ने पति नूर मोहम्मद, जेठ आंशु, ससुर सईद, सास आमना व ननद नजराना, गुलिस्ता के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed