महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पति गिरफ्तार, आठ साल पहले हुई थी कोर्ट मैरिज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में शामली जनपद के गांव सिंभालका में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के पति और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया।
गांव सिंभालका निवासी नरेशपाल ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी सुनीता ने करीब आठ साल पहले गांव के कृष्ण कुमार के साथ कोर्ट मैरिज की थी। शादी के चार-पांच साल तक तो कृष्ण का व्यवहार ठीक रहा, लेकिन उसके बाद वह शराब पीने लगा और बेटी के साथ मारपीट करने लगा। चार-पांच दिन पहले कृष्ण ने लोन पर गाड़ी ली थी। आरोप है कि वह उसकी बेटी पर अपने पिता से रुपए लाने का दबाव बना रहा था। पीड़ित के मुताबिक उसे सूचना मिली कि उसकी बेटी ने फांसी लगा ली। कृष्ण गाड़ी से उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गया है। उन्होंने कई अस्पताल में जाकर जानकारी की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि सुनीता की मौत हो चुकी है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तलाश के दौरान काबड़ौत पुल के निकट आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से मिली गाड़ी से मृतका का शव बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि वह शव का अंतिम संस्कार करने के लिए काबड़ौत के निकट श्मशान घाट में ले जा रहा था।
वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पति कृष्णपाल और देवर संजू के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोप है कि कृष्णपाल और संजू दोनों शराब पीते थे और उसकी बेटी को परेशान करते थे। कोतवाल का कहना है कि आरोपी का चालान कर दिया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
रातभर शव को लेकर इधर से उधर घूमता रहा पति
कोतवाल ने बताया कि आरोपी पति से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि सुनीता के फांसी लगाने के बाद पति उसे लेकर शामली के एक अस्पताल में लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद वह शव को लेकर गांव में पहुंचा तो वहां लोगों की भीड़ देखकर वह डर गया और घर पर शव ले जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इसके बाद वह शव को ठिकाने लगाने के लिए नहर पर पहुंचा, लेकिन वहां भी उसे मौका नहीं मिला। इसके बाद उसने काबड़ौत पुल के निकट श्मशान घाट में ले जाकर अंतिम संस्कार करने का मन बनाया। लेकिन श्मशान घाट पहुंचने से पहले ही वह पुलिस की पकड़ में आ गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/