{"_id":"5d0c96908ebc3e6f6e4e9581","slug":"a-woman-reached-police-station-with-injured-goat-in-muzaffarnagar-at-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीब मामला: बकरी को कोतवाली लेकर पहुंची महिला, पुलिस से की मेडिकल कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीब मामला: बकरी को कोतवाली लेकर पहुंची महिला, पुलिस से की मेडिकल कराने की मांग
Fri, 21 Jun 2019 02:55 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 21 Jun 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में एक अजीब मामला प्रकाश में आया है। यहां एक महिला अपनी घायल बकरी को कोतवाली में लेकर पहुंची। महिला का आरोप है कि पड़ोसी ने उसकी बकरी को पत्थर मारकर घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज और बकरी का मेडिकल कराने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर महिला को वापस भेज दिया।
विज्ञापन
ये है मामला
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव दिदाहेड़ी में रहने वाली शहनाज ने बकरियां पाल रखी हैं। शहनाज गुरुवार को कोतवाली पहुंची और उसने एसएसआई अक्षय शर्मा ने शिकायत की कि पड़ोसी ने उसकी बकरी को पत्थर मारकर घायल कर दिया है। महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी ने पत्थर मारकर बकरी की आंख फोड़ दी। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
एसएसआई अक्षय शर्मा का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/