{"_id":"60c4609787cc6a6c5d73fccf","slug":"a-woman-has-died-under-suspicious-circumstances-in-modipuram-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में पड़ा मिला शव
Sat, 12 Jun 2021 12:51 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:51 PM IST
सार
एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक महिला के परिजनों ने उसके पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
मेरठ में महिला की मौत का मामला: पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के मोदीपुरम में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की सुपरटेक कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया कि महिला प्रीति शर्मा का शव उसके मकान के दूसरे कमरे में मिला। वहीं घटना की सूचना मिलते चलते ही उसके पति तुरंत एसडीएस अस्पताल मे लेकर पहुंचे लेकिन, वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उधर, सूचना मिलते ही पल्लवपुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं सूचना मिलने के बाद महिला के परिजन पल्लवपुरम थाने पहुंचे। मृतक महिला के भाई मनीष ने बताया कि प्रीति की शादी पंकज से पांच साल पहले हुई, जिससे उसके चार साल का एक बेटा भी है।
विज्ञापन
उसका पति पंकज जोशी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। परिजनों का आरोप है कि पंकज रोज शराब पीता है। इसी वजह से प्रीति परेशान रहती थी। वह पति को ऐसा करने से मना करती थी। लेकिन पंकज उसका उत्पीड़न कर रहा था। साथ ही उससे और दहेज लाने की बात कहता था।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि दहेज कि मांग पूरी नहीं होने पर पंकज ने शुक्रवार की रात प्रीति की हत्या कर दी। मृतक महिला के भाई मनीष शर्मा निवासी जवाहर पुरी कंकरखेड़ा ने पति और बुआ व पिता के खिलाफ पल्लवपुरम थाने पर तहरीर दी है।