फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A woman has died under suspicious circumstances in Modipuram of Meerut

मेरठ: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में पड़ा मिला शव

Sat, 12 Jun 2021 12:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 12 Jun 2021 12:51 PM IST
सार

एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक महिला के परिजनों ने उसके पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
A woman has died under suspicious circumstances in Modipuram of Meerut
मेरठ में महिला की मौत का मामला: पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के मोदीपुरम में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की सुपरटेक कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया कि महिला प्रीति शर्मा का शव उसके मकान के दूसरे कमरे में मिला। वहीं घटना की सूचना मिलते चलते ही उसके पति तुरंत एसडीएस अस्पताल मे लेकर पहुंचे लेकिन, वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


उधर, सूचना मिलते ही पल्लवपुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं सूचना मिलने के बाद महिला के परिजन पल्लवपुरम थाने पहुंचे। मृतक महिला के भाई मनीष ने बताया कि प्रीति की शादी पंकज से पांच साल पहले हुई, जिससे उसके चार साल का एक बेटा भी है।
विज्ञापन


उसका पति पंकज जोशी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। परिजनों का आरोप है कि पंकज रोज शराब पीता है। इसी वजह से प्रीति परेशान रहती थी। वह पति को ऐसा करने से मना करती थी। लेकिन पंकज उसका उत्पीड़न कर रहा था। साथ ही उससे और दहेज लाने की बात कहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि दहेज कि मांग पूरी नहीं होने पर पंकज ने शुक्रवार की रात प्रीति की हत्या कर दी। मृतक महिला के भाई मनीष शर्मा निवासी जवाहर पुरी कंकरखेड़ा ने पति और बुआ व पिता के खिलाफ पल्लवपुरम थाने पर तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed