Meerut: पति की दूसरी शादी रुकवाने SSP ऑफिस पहुंची महिला, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश, ये है पूरा मामला
Meerut News : मेरठ में एक महिला अपने पति की दूसरी शादी रुकवाने एसएसपी ऑफिस पहुंची। महिला ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की।
विस्तार
मेरठ जनपद में ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला नेहा चौधरी बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। महिला ने पति की दूसरी शादी रुकवाने की मांग की।
पुलिस के मुताबिक, नेहा ने बताया कि दो साल पहले उसकी शादी माधवपुरम के शगुन चौधरी से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही घर में कलह के चलते महिला ने पति के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर किया था।
यह भी पढ़ें: UP: इकरा हसन को बताया पाकिस्तानी, फेसबुक पर फोटो के साथ की टिप्पणी, खूब वायरल हो रहा मामला, कार्रवाई की मांग
पीड़िता ने आरोप लगाया कि अब उसका पति 26 अप्रैल को दूसरी शादी कर रहा है। उसने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर पति की दूसरी शादी रुकवाने और उस पर कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें: Mayawati Rally: हाजी याकूब ने मायावती को भेंट किया सोने का मुकुट, नारों से गूंज उठा मैदान, देखें तस्वीरें
इस मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।