{"_id":"69e696edc3f05900c8041708","slug":"a-vaccination-drive-was-launched-to-prevent-diphtheria-meerut-news-c-72-1-mct1005-152118-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डिप्थीरिया रोग की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डिप्थीरिया रोग की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान चलाया
विज्ञापन
मेरठ। राम सहाय इंटर कॉलेज में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रमों आयोजित किए। परिसर में डिप्थीरिया रोग से रोकथाम के लिए टीटी/डीपीटी टीकाकरण अभियान चलाया गया। वहीं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आयरन फोलिक एसिड सप्लीमेंटेशन/वितरण कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों व अन्य लाभार्थियों को डिप्थीरिया (गलघोंटू) जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। अभियान के दौरान आयोजित जागरूकता सत्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया व डॉ. महेश चंद्र ने बताया कि समय पर टीकाकरण ही इस रोग से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।
दूसरे कार्यक्रम में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आयरन फोलिक एसिड की गुलाबी व नीली गोलियां वितरित की गईं। विद्यार्थियों को एनीमिया से बचाव, आयरन की कमी के दुष्प्रभावों व संतुलित आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. एसएन त्यागी ने की। उन्होंने स्वास्थ्य अभियानों को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य व बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी बताया। इस अवसर पर डॉ. कच्चा गुप्ता, डॉ. दीप्ति शर्मा, सुमीर सिंह, निखिल सिंघल, हर्ष त्यागी, सुक्रमपाल आदि उपस्थित रहे।