फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A unique collection of postage stamps with the doctor

चिकित्सक के पास डाक टिकटों का अनूठा संग्रह

Mon, 09 Oct 2017 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 09 Oct 2017 02:40 AM IST
विज्ञापन
A unique collection of postage stamps with the doctor
dr sp gupta - फोटो : अमर उजाला
 खत लिखने का गुजरा जमाना अब लोगों क ी याददाश्त का हिस्सा बन चुका है। खतों के  साथ स्टांप का दौर भी गुजर गया, लेकिन शहर में ऐसे लोग भी हैं जिनके पास आज भी स्टांप का अनूठा संग्रह देखने को मिलता है। बेगमबाग निवासी वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ स्वर्गीय डॉ. एसपी गुप्ता ने अपने पास डाकटिकटों का संग्रह रखा। 7 सितंबर 2016 को डॉ. गुप्ता के निधन के बाद उनकी बेटी डॉ. नलिनी मित्तल पिता के डाकटिकट संग्रह को संभाल रही हैं। 
विज्ञापन


ईस्टर्न कचहरी रोड निवासी डॉ. नलिनी मित्तल शहर के वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. उमंग मित्तल की पत्नी हैं। डॉ. नलिनी का कहना है कि डाक टिकटों का संग्रह पापा का शौक नहीं जुनून था। स्कूल के दिनों से डाकटिकट संग्रह करने लगे थे। आजादी के बाद व पूर्व जारी डाकटिकटों पर शोध भी किया। शोध को पुस्तक रूप में प्रकाशित भी कराया। 1983 में उनका पहला शोध स्पेशलाइज्ड कैटलॉग ऑफ मॉर्डन इंडियन स्टैंपस 1947-1982 प्रकाशित हुआ। डॉ. गुप्ता के संग्रह में 1960 में आधुनिक भारत से जुड़े डाकटिकट, ब्रितानी हुकूमत के दौर में जारी समस्त डाकटिकट हैं। गांधीजी पर जारी सभी डाकटिकट प्रचलित अप्रचलित दोनों इनके संग्रह में हैं। मॉडर्न इंडिया स्टैंप के संग्रह में 700 पन्नों की पूरी सीरिज एलबम है। वाटरमॉर्क, प्रिंटिंग एंड परफेक्शन एरर, रिफ्यूजी रिलीफ, सर्विस ओवरप्रिंट्स, डेफिनेटिव स्टांप भी इनके संग्रह में हैं। कई स्थानों पर डाकटिकट प्रदर्शनी भी लगाई। राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय स्तर की डाकटिकट संग्रह प्रदर्शनियों में भाग लेकर स्वर्ण पदक भी जीता। 
विज्ञापन


वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन थे डॉ. एसपी गुप्ता
डॉ. एसपी गुप्ता वेस्टर्न यूपी के वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन थे। किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज से 1949 में एमबीबीएस किया। 1954 में यूएसए जाकर आर्थोपेडिक सर्जन की पढ़ाई पूरी की साथ ही अस्पताल में सेवाएं दी। कनाडा, यूएसए के बाद मेरठ में अपना काम शुरू किया। ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सियोलॉसिस सर्जरी में महारथ हासिल थी। 20 अगस्त 1927 को डॉ. गुप्ता का मेरठ में जन्म हुआ। 14 जनवरी 1950 को प्रेमलता अग्रवाल से विवाह हुआ। तीन बेटियां हैं। मेरठ में डॉ. नलिनी मित्तल रहती हैं। दो बेटियां दिल्ली में रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed