फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A team arrived to measure the Chak Road amidst the dispute

विवाद के बीच चकरोड की पैमाइश कराने पहुंची टीम

Sun, 20 Apr 2025 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
A team arrived to measure the Chak Road amidst the dispute
दौराला। चकरोड़ को लेकर हाईकोर्ट में चल रहे मामले में शनिवार को कोर्ट के आदेश पर सिविल जज प्रज्ञा तहसील की टीम के साथ समौली गांव पहुंचीं और पैमाइश का कार्य शुरू कराया। दोनों पक्षों की मौजूदगी में अधिकारियों ने पैमाइश शुरू कराई।
विज्ञापन

समौली गांव में कांबोज पक्ष से दीपू व उसके भाई, दलित पक्ष से नरेश, चंद्रशेखर, अंकुर, गडरिया पक्ष से आशाराम, देवेंद्र का चकरोड को लेकर विवाद चल रहा था। इन सभी के खेत आमने-सामने हैं और बीच में चकरोड है। दलित व गडरिया पक्ष ने कांबोज पक्ष पर चकरोड को जोतने और कांबोज पक्ष ने दलित व गडरिया पक्ष पर चकरोड काटने का आरोप लगाया था। मामला तहसील कोर्ट में चला, लेकिन इसके बाद कांबोज पक्ष हाईकोर्ट चला गया।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए सिविल जज मेरठ प्रज्ञा को पैमाइश कराने के निर्देश जारी किए। सिविल जज शनिवार को एसडीएम सरधना महेश दीक्षित, तहसीलदार अनुराग सिंह व अन्य अधिकारी के साथ गांव पहुंची और पैमाइश का कार्य शुरू कराया। मौके पर दोनों पक्ष मौजूद रहे। मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed