{"_id":"5ec27d458ebc3e90695515e5","slug":"a-sub-inspector-died-in-road-accident-at-bijnor-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: दरोगा की हादसे में मौत, केस की विवेचना कर लौट रहे थे ड्यूटी पर वापस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: दरोगा की हादसे में मौत, केस की विवेचना कर लौट रहे थे ड्यूटी पर वापस
Mon, 18 May 2020 05:49 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 18 May 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
दरोगा की हादसे में मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जनपद में एक केस की विवेचना कर लौट रहे कार सवार दरोगा की खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने दरोगा को अंतिम सलामी देकर उनके शव को पैतृक गांव के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
नजीबाबाद में तैनात दरोगा गजेंद्र सिंह राणा (58 वर्ष) बागपत जिले के थाना बनौली के गांव धनौरा सिल्वर के रहने वाले थे। वह एक युवती के लापता होने के मामले में कार से विवेचना करने के लिए बिजनौर आए थे। सुबह करीब 11 बजे वह नजीबाबाद वापस लौट रहे थे। बैराज मार्ग पर बाईपास रोड पर एक बैंक्वेट हॉल के पास उनकी कार की सामने से आ रही खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे में गजेंद्र सिंह राणा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: थम गईं सांसें और अधूरा रह गया सफर... किसी को क्या पता था, रास्ते में बहाना पड़ेगा खून, तस्वीरें
विज्ञापन
वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक व उसका साथी मौके से भाग गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रैक्टर भी आगे से टूट गया। पोस्टमार्टम हाउस पर दरोगा गजेंद्र सिंह राणा को अंतिम सलामी दी गई।
एसपी संजीव त्यागी, एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, एसपी देहात संजय कुमार, सीओ कुलदीप गुप्ता, सीओ प्रवीण कुमार आदि पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और दरोगा के परिजनों को सांत्वना दी। इस मामले में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/