{"_id":"5e9073858ebc3e76c77b55c4","slug":"a-staff-nurse-died-in-baghpat-district-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: नर्स की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: नर्स की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम
Fri, 10 Apr 2020 06:55 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 10 Apr 2020 06:55 PM IST
सार
बागपत के जिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मीनाक्षी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के जिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स की शुक्रवार की सुबह तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। एक दिन पहले तक नर्स इमरजेंसी ड्यूटी पर थी। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, नर्स की मौत से स्वास्थ्य विभाग और परिजनों में गम का माहौल है।
विज्ञापन
गांव ग्वालीखेड़ा की मीनाक्षी मोघा जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात थी। तीन साल से वह पति प्रमोद कुमार मोघा, बेटे रोमित (12), बेटी आरोही मोघा (4) के साथ जिला अस्पताल स्थित आवास में रह रही थी। बृहस्पतिवार को उसने कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए चल रही इमरजेंसी ड्यूटी भी दी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोरोना अपडेट: यूपी में तेजी से बढ़ रही संक्रमितों की संख्या, सिर्फ सात क्लिक में जानें इन जिलों का हाल
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा ने बताया कि मीनाक्षी शुगर से पीड़ित थी। शुक्रवार सुबह उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन इलाज के लिए लेकर चले, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। नर्स के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
वहीं नर्स के आकस्मिक निधन पर जिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स, फार्मेसिस्ट, एएनएम व आशाओं ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक सभा में ताहिर बेग, शिल्पा, मंजू, मोनिका, रेणू, नीलम, नेहा सहित अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/