फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A soldier commits suicide by shooting with rifle in Bijnor district

यूपी पुलिस के सिपाही ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, छुट्टी नहीं मिलने से था परेशान

Fri, 16 Aug 2019 12:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Aug 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
A soldier commits suicide by shooting with rifle in Bijnor district
सिपाही का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिजनौर जनपद में एक सिपाही ने खुद को राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वह छुट्टी नहीं मिलने से परेशान चल रहा था।

विज्ञापन


मृतक अंकुर राणा पुत्र अजयपाल सिंह बागपत जनपद के गांव निरपुड़ा का रहने वाला था। वह 2015 बैच की भर्ती का था। सिपाही ने शुक्रवार को राइफल से खुद को गोली मार ली। इसके बाद उसे आनन- फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रेट में तैनात सिपाही अंकुर राणा ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी है। एसपी संजीव त्यागी का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का है। अंकुर राणा की ड्यूटी कलेक्ट्रेट में ईवीएम की सुरक्षा में लगी थी। सुबह आठ बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद उसने कलेक्ट्रेट के ही एक कमरे में जाकर खुद को गोली मार ली। बताया गया कि अंकुर की जगह सुशील ड्यूटी देने आया था। वहीं रात में अंकुर के साथ ड्यूटी पर अनुज और दीपक भी तैनात थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में यह भी सामने आया कि अंकुर ने घटना से कुछ समय पहले ही अपनी पत्नी से बात की थी। फिलहाल उसकी पत्नी मायके में हैं। उसकी शादी मार्च में ही हुई थी। अंकुर के बड़े भाई पंकज एसएसबी में तैनात है। अंकुर की दो बहनें हैं, दोनों की शादी हुई है।

उधर, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एसपी का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed