फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A Scorpio with BJP flags and banners and illegal weapons ran 31 km across two districts.

Meerut News: भाजपा का झंडा-बैनर लगा अवैध हथियार लेकर दो जिलों में 31 किमी दौड़ी स्कॉर्पियो

Wed, 22 Apr 2026 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
A Scorpio with BJP flags and banners and illegal weapons ran 31 km across two districts.
कथित भाजपा नेता के हर्ष फायरिंग करने हथियार छोड़कर भागने का मामला
विज्ञापन

दबिश में नहीं मिला आरोपी, नोटों की गड्डियां गिनते का वीडियो वायरल
स्कॉर्पियो से पुलिस ने बरामद किए हैं पांच अवैध हथियार और कारतूस
माई सिटी रिपोर्टर/संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ/मवाना। मवाना थाना क्षेत्र के भिडवारा गांव में भांजी की शादी में फायरिंग करने के आरोपी कथित भाजपा नेता रोबिन मोरल का दूसरे दिन भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। आरोपी का नोटों की गड्डियां गिनते का वीडियो वायरल हुआ है। आरोपी नानपुर गांव से अपने साथियों के साथ भाजपा का झंडा-बैनर लगी स्कॉर्पियो में लगभग 31 किमी तक पांच अवैध हथियार लेकर आया लेकिन उसकी चेकिंग नहीं की गई। इससे दोनों जिलों की पुलिस की चेकिंग व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
गांव भिडवारा में सोमवार को राजेंद्र सिंह की दो बेटियों की शादी थी। एक बेटी की बरात हुमायूंपुर व दूसरी बेटी की बरात करीमपुर भंडोरा से आई थी। विवाह समारोह में राजेंद्र सिंह की पत्नी का भाई रोबिन मोरल भांजियों की शादी में भात देने के लिए आया था। रोबिन काले रंग की फरीदाबाद नंबर की नई स्कोर्पियो में सवार होकर गढ़मुक्तेश्वर के नानपुर गांव से अपने साथियों के साथ अवैध हथियार लेकर आया था। बताया गया है कि आरोपी ने सोमवार को बरात के आने और दुल्हन की विदाई के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इससे गांव में दहशत फैल गई थी और किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी स्कॉर्पियो और हथियार छोड़कर अपने साथियों के साथ भाग गया।
विज्ञापन

वीडियोग्राफी कर ली स्कॉर्पियो की तलाशी
पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार की सूचना पर उप-निरीक्षक ज्ञानेंद्रपाल सिंह और अनुज कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही आरोपी भाग गए। वीडियोग्राफी कराते हुए स्कॉर्पियो की तलाशी ली गई। डैशबोर्ड और सीटों के नीचे .32 बोर की पिस्टल (मेड इन इटली), एक .315 बोर का तमंचा, एक .12 बोर का तमंचा और एक पौनिया तमंचा, .32 बोर और .315 बोर के कई कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा रोबिन के नाम पर जारी दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एसबीआई एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और 10 फोटो बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


काला घोड़ा और नोटों की गड्डियों से हथियार तस्करी की आशंका
रोबिन मोरल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में उसने काला घोड़ा लिखा है। वीडियो के साथ उसने काली गाड़ी रखे काले काम करे तू... गाना लगाया है। इस वीडियो में वह अपने साथियों के साथ नोटों की गड्डियां गिनता नजर आ रहा है। उसकी स्कॉर्पियो से पांच अवैध हथियार मिलने से इस बात की भी आशंका है कि वह अवैध हथियारों की तस्करी करता है। हालांकि काला घोड़ा व अपनी काली स्कॉर्पियो के लिए भी लिख सकता है। उसके फेसबुक अकाउंट पर भाजपा से जुड़ी पोस्ट भी हैं। बताया गया है कि वह खुद को भाजपा नेता बताकर नेताओं के साथ रहता है और पोस्ट करता है। वह ब्लॉक प्रमुख बनने के लिए चुनाव लड़ने की भी तैयारी कर रहा है।

लिखा था भाजपा मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष ने कहा कार्यकर्ता भी नहीं
गाड़ी के पिछले शीशे पर लगे बैनर पर जय भाजपा-तय भाजपा, रोबिन मोरल (नानपुर), प्रत्याशी ब्लॉक प्रमुख गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) लिखा था। रोबिन मोरल का इस पर फोटो भी लगा था। आगे शीशे पर मंडल अध्यक्ष खरखौदा का स्टीकर व भाजपा का झंडा लगा था। हापुड़ जिले की जिलाध्यक्ष कविता मादरे ने हापुड़ संवाददाता को जानकारी दी कि रोबिन मोरल उनकी पार्टी का कार्यकर्ता भी नहीं है।

-वर्जन

इस मामले में दरोगा ज्ञानेंद्रपाल सिंह की तहरीर पर आयुध अधिनियम की धारा 3 और 25 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। हथियार मिलने की सूचना पर ही पुलिस गांव में गई थी। फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी की तलाश में दो टीम दबिश दे रही हैं। आरोपी अवैध हथियार बेचता है या नहीं। इसकी भी जांच की जा रही है।
पंकज लवानिया, सीओ मवाना
---------------------------5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed