फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A school bus fell in farm at Baghpat city and nine children injured

यूपी: ब्रेक फेल होने पर खेत में जा घुसी स्कूल बस, मची चीख- पुकार, नौ बच्चे चोटिल

Mon, 25 Nov 2019 08:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 25 Nov 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
A school bus fell in farm at Baghpat city and nine children injured
खेत में घुसी स्कूल बस - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत में एक निजी स्कूल की बस गुराना और पुट्ठी गांव के बीच ब्रेक फेल होने से खेत में जा घुसी। हादसे में नौ बच्चे मामूली रूप से चोटिल हो गए। तत्काल दूसरी बस से उन्हें उनके घर पहुंचा दिया गया। बच्चों के परिजन भी पुलिस से शिकायत करने नहीं पहुंचे। हालांकि पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ी करा लिया है। पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।

विज्ञापन


नगर के दिल्ली रोड स्थित एक निजी स्कूल की बस बच्चे लेकर फतेहपुर पुट्ठी गांव जा रही थी। गुराना व पुट्ठी गांव के बीच बस अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। इस दौरान बच्चों में चीख- पुकार मच गई। 
विज्ञापन


वहीं बच्चे मामूली रूप से चोटिल हो गए। स्कूल के संचालकों ने दूसरी बस मंगवाकर आनन- फानन में बच्चों को उनके गांव तक पहुंचाया। साथ ही खेत में घुसी बस से स्कूल के स्टिकर भी उतार लिए। सूचना पर एसएसआई बलराम सिंह और मंडी चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बस को खिंचवाकर चौकी पर खड़ा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खाई में गिरी बच्चों से भरी बस, मची चीख-पुकार, देखें तस्वीरें

एसएसआई ने बताया कि चालक नितिन का कहना है कि यह बस ठेके पर वनस्थली पब्लिक स्कूल में लगी है। बस के ब्रेक फेल हो जाने के कारण हादसा हुआ। नौ बच्चे चोटिल हुए, जो कि पुट्ठी, बड़ावद और बिजवाड़ा के बताए गए हैं। नितिन बच्चों के नाम नहीं बता सका। उनके अभिभावक भी पुलिस को सूचना देने नहीं पहुंचे। 

वहीं छपरौली निवासी बस मालिक प्रवीण कुमार ने बताया कि उनकी बस वनस्थली पब्लिक स्कूल में बच्चों को लाने और घर छोड़ने में लगी थी। यही बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। वहीं जब इस संबंध में स्कूल प्रबंधक हर्षित जैन से बात की गई, तो उनका कहना था कि हमारे स्कूल का इस बस से कोई लेना-देना नहीं है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed