फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A pair of snakes seen at the main gate of Dariyapur school

Meerut News: दरियापुर स्कूल के मुख्य द्वार पर दिखा सांप का जोड़ा

Thu, 28 Dec 2023 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
A pair of snakes seen at the main gate of Dariyapur school
नजीबाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग के समग्र विद्यालय दरियापुर के मुख्य द्वार पर सांप का जोड़ा देखे जाने से विद्यार्थियों में हड़कंप मच गया। स्कूल के मुख्य द्वार के निकट अक्सर सांप का जोड़ा देखा जा रहा है।
विज्ञापन


समग्र विद्यालय दरियापुर के मुख्य द्वार के निकट विद्युत निगम का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। ट्रांसफार्मर के निकट कई दिन से सांप का जोड़ा देखा जा रहा है। बुधवार को स्कूल के मुख्य द्वार पर स्कूल समय में सांप का जोड़ा देखे जाने से विद्यार्थियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान धूम सिंह और क्षेत्र के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मुख्य अध्यापिका बिंदु वर्मा और ग्राम प्रधान ने विद्यार्थियों को स्कूल तक सीमित रखा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान धूम सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर के निकट कई दिनों से करीब एक मीटर लंबा कोबरा सांप का जोड़ा दिखाई दे रहा है। एक से डेढ़ घंटे तक रहने के बाद सांप का जोड़ा वहां से चला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने बताया कि वन विभाग को सूचना देने के बावजूद वन विभाग के कर्मचारियों ने घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति पाल और एआरपी मोबीन हसन ने वन विभाग से विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए सांप के जोड़े को पड़कर अन्यत्र छुड़वाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed