{"_id":"6341d4a92c04ab64d876e127","slug":"a-month-before-marriage-the-girl-went-with-her-lover-city-news-mrt6087498175","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से एक महीने पहले प्रेमी संग गई युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से एक महीने पहले प्रेमी संग गई युवती
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट मे शादी से एक माह पहले एक युवती शुक्रवार को लापता हो गई। परिजनों ने युवती की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। युवती का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। परिजनों ने रिश्तेदार युवक पर ही बहलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।
पुलिस के मुताबिक फतेहउल्लापुर निवासी 19 वर्षीय युवती की शादी नवंबर के पहले सप्ताह में होनी थी। युवती का पिता कपड़े बेचने का काम करता है। पिता ने बताया कि बेटी की शादी सरधना में तय की गई थी। 10 दिन पहले ही रिश्ता तय किया गया था, लेकिन युवती मौसेरे भाई से शादी करने का दबाव बना रही थी।
युवती की मां ने अपनी बहन के बेटे के साथ रिश्ता करने ने मना कर दिया था। युवती के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह छह बजे युवती गायब हो गई। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। युवती के परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को घटना के बारे में बताया। उधर, सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि पूरे मामले में जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है।