{"_id":"5ef4f9208ebc3e432c0c1ab3","slug":"a-mobile-company-worker-and-a-chauki-homeguard-found-corona-positive-sardana-news-mrt488194293","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल कंपनी में काम करने वाला युवक और चौकी का होमागार्ड मिला संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल कंपनी में काम करने वाला युवक और चौकी का होमागार्ड मिला संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना/जानीखर्दु। खेड़ा गांव का युवक जांच के बाद कोरोना पॉजिटिव मिला। वहीं जानीखुर्द थाने की सुभारती चौकी पर तैनात होमगार्ड को भी कोरोना की पुष्टि हुई है। बुधवार को भी चौकी पर एक सिपाही पर संक्रमित मिला था।
सीएचसी से बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 30 आशा कार्यकर्ता समेत 37 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। प्रधान पति ओमबीर ने बताया कि युवक नोएडा की एक मोबाइल कंपनी में काम करता है। वह दो दिन पूर्व ही गांव आया था। युवक को खांसी, बुखार की शिकायत थी। उसने सरधना सीएचसी पहुंचकर जांच कराई थी। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को जो कोरोना की रिपोर्ट आई उसमें 37 में 36 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक के परिजनों को क्वारंटीन किया कर दिया। बीडीओ सुनीत कुमार भाटी ने बताया कि खेड़ा में बने हाट स्पॉट क्षेत्र को सील किया गया है।
सिपाही भी मिला था संक्रमित
जानीखुर्द। सुभारती चौकी पर तैनात एक होमगार्ड भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। होमगार्ड को श्रीराम आर्युवेदिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बुधवार को चौकी पर एक सिपाही को संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद चौकी पर तैनात चार पुलिसकर्मियों के टेस्ट कराए गए थे। इसमें एक होम गार्ड कोरोना पॉजिटिव मिला। होमगार्ड गांव कलंजरी का रहने वाला है। जानी के कोविड अधिकारी विकास के अनुसार शुक्रवार को होमगार्ड के घर और उसके आसपास रहने वाले ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। थाने के गेट पर कोविड हेल्प डेस्क बनाई गई। थाने में आने वालों को गेट पर ही सैनिटाइज किया जा रहा है।