फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   a minor girl raped after kidnapped by Neighbors with her friends

पड़ोसी युवक ने दोस्तों संग किया नाबालिग का अपहरण, फिर उत्तराखंड के होटल में ले जाकर की हैवानियत

Sat, 03 Feb 2018 06:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 03 Feb 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
a minor girl raped after kidnapped by Neighbors with her friends
फाइल फोटो
पड़ोसी युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग युवती का अपहरण कर लिया। फिर उसे उत्तराखंड के एक होटल में ले जाकर रेप किया। 
विज्ञापन


पीड़िता किशोरी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की है। देवबंद के एक गांव की रहने वाली किशोरी का अपहरण कर उत्तराखंड के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। 

पीड़ित किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नगर के एक मोहल्ला का रहने वाले पीड़ित पिता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को उसकी नाबालिग बेटी नगर के एक डॉक्टर के यहां दवा लेने के लिए गई थी। 
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान वहां साथियों के साथ कार में पहुंचे मोहल्ले के एक युवक ने बेटी का अपहरण कर लिया। आरोप है कि आरोपी युवक उसकी नाबालिग बेटी को उत्तराखंड के रुड़की में स्थित एक होटल के कमरे में ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

a minor girl raped after kidnapped by Neighbors with her friends
आरोप है कि घटना के बाद आरोपी बेटी को घर के सामने फेंककर फरार हो गया। जिसके बाद उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। बाद में परिजन उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे और घटनाक्रम बताते हुए कार्रवाई करने की गुहार लगाई। 

कोतवाल पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करा लिया है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed