{"_id":"6a54e6cff4dd18ad60001f5d","slug":"a-message-of-empowerment-honoring-distinguished-women-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112885-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सशक्तिकरण का संदेश, महिला विभूतियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सशक्तिकरण का संदेश, महिला विभूतियों का सम्मान
विज्ञापन
भारत विकास परिषद् के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए
भारतीय विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर हस्तिनापुर प्रांत द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
भाविप मवाना विराट एवं संस्कार शाखा के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। भारत विकास परिषद मवाना विराट एवं संस्कार शाखा के संयुक्त तत्वावधान में परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर हस्तिनापुर प्रांत द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसका विषय नारी तू नारायणी रहा। समारोह में तीन महिला विभूतियों का सम्मान किया गया।
उत्सव मंडप में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील खेड़ा रहे। अति विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सीए प्रवीण गर्ग, राष्ट्रीय सहसंयोजक अनुराग दुबलिश और राष्ट्रीय सहसंयोजक डॉ. तरुण शर्मा उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव ने की।
निधि रस्तोगी ने अतिथियों का स्वागत किया। अदित दुबलिश ने शब्दों से और प्रांतीय महासचिव मुकेश गुप्ता ने अतिथियों का विधिवत परिचय कराया। प्रांत की पूर्व महिला संयोजिकाओं ने महिला सशक्तीकरण पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। परिषद के सदस्यों ने एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बड़ौत, देवबंद, सहारनपुर आदि क्षेत्रों से आए सदस्यों ने सहभागिता की।
विज्ञापन
समारोह के दौरान समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली तीन महिलाओं को नारी तू नारायणी सम्मान से नवाजा गया। इनमें समाजसेवी कविता वासवानी, एरोबिक एवं योग शिक्षिका शालिनी गुप्ता और पर्यावरण क्षेत्र में कार्यरत डॉ. मधु वत्स शामिल रहीं।
कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ किया
मवाना विराट एवं संस्कार शाखा द्वारा लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन राष्ट्रीय महामंत्री सुनील खेड़ा ने किया। केंद्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई केंद्र और जरूरतमंद बच्चों के लिए कंप्यूटर केंद्र की स्थापना की गई है। पौधे लगाए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज जग्गी, प्रवीण गुप्ता, संजय रस्तोगी, दीपा अरोड़ा, डॉ. विजय, अरविंद रस्तोगी, मनोज रस्तोगी, संजीव रस्तोगी, सुभाष धीमान आदि का विशेष योगदान रहा।