फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A man sitting outside his house was shot in an old dispute.

Meerut News: पुराने विवाद में घर के बाहर बैठे व्यक्ति को मारी गोली

Sat, 25 Apr 2026 08:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
A man sitting outside his house was shot in an old dispute.
- पूर्व में भी दोनों पक्षों में हो चुका है झगड़ा, एक पक्ष को लगी थी गोली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। लोईया गांव में पुराना विवाद एक बार फिर खूनी संघर्ष में बदल गया। शनिवार को घर के बाहर बैठे वसी को गांव निवासी एक युवक ने दो गोली मार दी। अचानक फायरिंग से अफरा तफरी मच गई। वसी अहमद के एक गोली पेट और दूसरी कूल्हे में लगी। घायल हालत में वसी को मेरठ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लोईया गांव निवासी वसी का गांव के ही शामिक से क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद चला आ रहा है। लगभग डेढ़ माह पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें महलका मार्ग पर शामिक को पैर में गोली लगी थी। दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा चुके हैं।
विज्ञापन

शनिवार को वसी अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। आरोप है कि इस दौरान शामिक वहां पहुंचा और वसी पर फायरिंग कर दी। दो गोली लगने से वसी घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए। उन्हें देख शामिक धमकी देकर भाग निकला। परिजन लहूलुहान हालत में घायल को लेकर मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ स्थित निजी अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही दौराला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। तनाव की स्थिति देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि अभी लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित पक्ष शामिक पर गोली चलाने का आरोप लगा रहा है। दोनों पक्षों में पहले से ही विवाद चला आ रहा है, जिसकी प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed